नोटबंदी के बाद अघोषित आय का खुलासा करने के लिए लाई गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKY) के तहत 4,900 करोड़ रुपये मूल्य के कालेधन की घोषणा की गई।
सरकार ने इस योजना के जरिए अघोषित आय का खुलासा कर उस पर टैक्स और जुर्माने का भुगतान कर लोगों को पाक-साफ होने का एक मौका दिया था। एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इन घोषणाओं के जरिए टैक्स के रूप में अब तक 2,451 करोड़ रुपये प्राप्त किए।

उन्होंने कहा, कि PMGKY के तहत 21,000 लोगों ने 4,900 करोड़ रुपये कालेधन की घोषणा की। योजना इस साल 31 मार्च को बंद हुई। यह अंतिम आंकड़ा है। अधिकारी ने यह भी कहा कि आयकर विभाग कालेधन की घोषणा के कुछ मामलों में कानूनी प्रक्रियाओं का पालन कर रहा है।
सरकार ने योजना की शुरुआत पिछले साल दिसंबर में की ताकि कालाधन रखने वाले कर और 50 प्रतिशत जुर्माना देकर पाक-साफ हो सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 8 नवंबर को 500 और 1,000 रुपये के नोटों को चलन से हटाए जाने की योजना की घोषणा के बाद योजना का ऐलान किया था।
सरकार न इस योजना को कालाधन रखने वालों के लिए पाक-साफ होने का आखिरी मौका बताया था। योजना के तहत 49.9 फीसदी टैक्स, सेस और जुर्माना देना था। साथ ही कुल अघोषित आय का 25 प्रतिशत ऐसे खाते में चार साल तक रखना था जिसमें कोई ब्याज नहीं मिलेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications