सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल अगली यानी पांचवीं पीढ़ी (5जी) सेवाओं का फील्ड परीक्षण मौजूदा वित्त वर्ष के आखिर तक शुरु कर सकती है। कंपनी के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 5जी को लेकर नोकिया से बातचीत हुई है।
इसी साल शुरु होगा ट्रायल
उन्होंने बताया कि हम इसी साल 5जी के लिए फील्ड ट्रायल शुरु करेंगे। इसके लिए तैयारी भी की जा रही है। सार्वजनिक क्षेत्र की इस कंपनी ने 5जी सेवाओं के लिए जरूरी उपकरणों के लिए लार्सन एंड टुब्रो व एचपी से बातचीत शुरु की है।
कोरियंट कंपनी के साथ किया है समझौता
कंपनी ने 5जी प्रौद्योगिकी को लेकर नेटवर्क कंपनी कोरियंट के साथ विशेषज्ञता भागीदारी समझौता किया है जिसके तहत कोरियंट व बीएसएनएल 5जी सेवाओं के लिए नेटवर्क ढांचे व सेवा को मजबूत बनाएगी। यह कंपनी 5जी नेटवर्क को लेकर सुझाव देगी।
4जी से तेज होगी 5जी की स्पीड
उन्होंने कहा कि 5जी नेटवर्क की स्पीड 4जी वाले नेटवर्क की तुलना में बहुत अधिक होगी और इसमें उसके 4जी व 3जी नेटवर्क का इस्तेमाल होगा। देश और दुनिया में अभी भी 4जी तकनीकि ही मोबाइल के लिए इस्तेमाल होती है। 4जी तकनीकि 3जी का ही विस्तार है, लेकिन 5जी बिल्कुल ही अलग तकनीकि है। इसमें डाटा स्पीड लगभग रीयल टाइम जितना तेज होती है।
सबसे लंबा ऑप्टिकल फाइबर है
उन्होंने कहा कि देश में बीएसएनएल के पास सात लाख किलोमीटर से भी अधिक का सबसे लंबा आप्टिकल फाइबर नेटवर्क है जिसका इस्तेमाल हाईस्पीड डाटा उपलब्ध कराने में किया जा सकता है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications