उत्तर कोरिया के युद्धोन्मादी बयान के बीच एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार ने गोता लगाया है। हाल ही में उत्तर कोरिया ने कहा कि वह प्रतिबंधों से नहीं डरेगा और वह आगे भी ऐसे परीक्षण करता रहेगा। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 147.58 अंकों की गिरावट के साथ 31,661.97 पर और निफ्टी 36.00 अंकों की गिरावट के साथ 9,916.20 पर बंद हुआ।
BSE के शेयर गिरे
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 96.05 अंकों की गिरावट के साथ 31,713.50 पर खुला और 147.58 अंकों या 0.46 % गिरावट के साथ 31,661.97 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31,727.85 के ऊपरी और 31,586.53 के निचले स्तर को छुआ।
इन शेयरों में दिखी तेजी
सेंसेक्स के 30 में से 11 शेयरों में तेजी रही। कोटक बैंक (0.93 %), रिलायंस (0.71 %), कोल इंडिया (0.69 %), मारुति (0.43 %) और एनटीपीसी (0.38 %) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के 19 में से छह सेक्टरों में तेजी रही। तेजी वाले सेक्टरों में धातु (0.67 %), आधारभूत साम्रगी (0.55 %), वित्त (0.20 %), ऊर्जा (0.19 %) और रियल्टी (0.16) रहे।
इन शेयरों में दिखी गिरावट
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - सन फार्मा (3.73 %), आईटीसी (2.43 %), ल्यूपिन (2.05 %), एक्सिस बैंक (1.79 %) और अडानी पोर्ट्स (1.17 %)। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 26.85 अंकों की तेजी के साथ 15,705.00 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 57.05 अंकों की तेजी के साथ 16,250.23 पर बंद हुआ।
गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 52.95 अंकों की गिरावट के साथ 9,899.25 पर खुला और 36.00 अंकों या 0.36 % की गिरावट के साथ 9,916.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 9,931.55 के ऊपरी और 9,882.55 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टर
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - स्वास्थ्य सेवाएं (1.35 %), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.07 %), सूचना प्रौद्योगिकी (0.64 %), पूंजीगत वस्तु (0.59 %), और प्रौद्योगिकी (0.58 %)। बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,339 शेयरों में तेजी और 1,233 में गिरावट रही, जबकि 146 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications