हाल ही में रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने नोटबंदी और आरबीआई के कार्य व्यवहार पर अपनी राय रखी। रघुराम राजन ने एक बयान भी दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि, आरबीआई सरकार का नौकर नहीं है जो उसके इशारों पर काम करे। वहीं अब रघुराम राजन के सुर बदले हुए नजर आ रहे हैं। राजन ने अपने कार्यकाल को लेकर कहा कि उन्हे अपने कार्यकाल के दौरार आनंद का अनुभव हुआ।
स्वतंत्रता का आनंद उठाया: राजन
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के साथ सरकार के संबंधों पर चर्चा करते हुए आरबीआई के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन ने मंगलवार को यहां कहा कि निजी रूप से उन्होंने अपने कामकाज में बिना किसी हस्तक्षेप के पर्याप्त मात्रा में स्वतंत्रता का आनंद उठाया।
मुझे काफी स्वतंत्रता मिली: राजन
राजन ने अपनी किताब 'आई डू व्हाट आई डू' के लोकार्पण के मौके पर कहा, "मूलत: मुझे काफी स्वतंत्रता मिली, मैंने दो सरकारों के साथ काम किया। मैंने अपने पहले भाषण में जो एजेंडा निर्धारित किया, उसे लागू करने में सफल रहा। इसे लागू करने में किसी ने कोई दखलंदाजी नहीं की। दोनों सरकारों से मेरा रिश्ता अच्छा रहा। दोनों को मैं जानकारियां देता रहता था।"
क्या है राजन की किताब में?
इस किताब के बारे में राजन का कहना है कि यह उनके द्वारा आरबीआई के गर्वनर के रूप में दिए गए भाषणों का संग्रह है। राजन ने याद करते हुए कहा कि जब उन्होंने साल 2013 में आरबीआई गर्वनर का पद संभाला था, तो उस समय भारतीय अर्थव्यवस्था संकट में थी।
नहीं मिला दूसरा कार्यकाल
साल 2016 में हालांकि तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर राजन को अगला कार्यकाल नहीं दिया गया। वह आजादी के बार पहली बार दूसरा कार्यकाल नहीं पाने वाले पहले आरबीआई गर्वनर बने।
वापस लौटेंगे शिक्षा के क्षेत्र में
अपने कार्यकाल के पूरा होने से कुछ दिन पहले राजन ने घोषणा की थी कि कार्यकाल खत्म होने के बाद वह अमेरिका में अपनी शिक्षक की नौकरी में वापस लौटना चाहते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
