रिलायंस जियो ने औसत मासिक डेटा स्पीड में जुलाई में बाजी मारी है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के मंगलवार के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। ट्राई की तरफ से किए गए डेटा स्पीड टेस्ट में रिलायंस जियो सबसे आगे रही। इस मौके पर एक अन्य खास बात यह है कि जियो ने मंगलवार (5 सितंबर) को देश भर में अपनी व्यवसायिक सेवाओं का एक साल पूरा कर लिया।
सात महीनों से शीर्ष पर है जियो
औसत डेटा स्पीड के मामले में ट्राई के स्पीड चार्ट पर लगातार सात महीनों से जियो शीर्ष पर है। जबकि पहले से मौजूद कंपनियां भारती एयरटेल, वोडाफोन इंडिया और आइडिया उससे इस मामले में पिछड़ गई हैं।
पिछड़ गए एयरटेल और आयडिया
जुलाई में जियो की डाउनलोड स्पीड 18.331 एमबीपीएस रही है, जबकि एयरटेल की उससे लगभग आधे से भी कम स्पीड थी। एयरटेल 9.266 एमबीपीएस की स्पीड के साथ दूसरे नंबर पर रही, आयडिया सेलुलर की 8.833 एमबीपीएस और वोडाफोन इंडिया की स्पीड 9.325 एमबीपीएस रही।
जियो के नेटवर्क पर हर महीने 100 करोड़ जीबी डेटा का उपभोग होता है
जियो ने मुफ्त वॉयस कॉल के साथ एक साल पहले भारतीय दूरसंचार बाजार में कदम रखा था। सूत्रों के मुताबिक, देश में मोबाइल डेटा उपभोग पिछले एक साल में 20 करोड़ जीबी से बढ़कर 150 करोड़ जीबी हो चुका है। सूत्रों ने कहा कि इनमें से जियो के नेटवर्क पर हर महीने 100 करोड़ जीबी डेटा का उपभोग होता है।
22 सर्किल में दूरसंचार सेवाओं की शुरुआत
जियो नेटवर्क पर अन्य सभी दूरसंचार कंपनियों की खपत को मिलाकर की गई खपत का पांच गुना ज्यादा डेटा खपत होता है। जियो ने साल 2016 के पांच सितंबर से सभी 22 सर्किल में दूरसंचार सेवाओं की शुरुआत की थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications