IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) अब आपको सेट मैक्स पर देखने को नहीं मिलेगा क्योंकि इसके प्रसारण का अधिकार अब स्टार इंडिया के पास है। स्टार इंडिया ने यह अधिकार 16,347 करोड़ रुपए में खरीद लिए हैं। इसके साथ ही आईपीएल दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्पोर्ट्स लीग में शामिल हो गया है। 10 वर्ष पहले शुरु क्रिकेट के 8 टीम वाली इंडियन प्रीमियर लीग अब दुनिया के बड़े स्पोर्ट्स लीग एनएफएल, प्रीमियर लीग और एनबीए को टक्कर दे रहा है।
बड़े-बड़े स्टार्स के पास है फ्रेंचाइजी
आपको बता दें कि देश के सबसे ज्यादा बिकने वाले इस गेम के फ्रेंचाइजी के रुप में देश के सबसे अमीर व्यक्ति जैसे मुकेश अंबानी समेत बॉलीवुड स्टार जैसे शाहरुख खान और प्रीति जिंटा जैसे लोग इसमें शामिल हैं।
इस साल है दोगुनी कीमत
आपको जानकर यह हैरानी होगी कि पिछले साल के मुकाबले इस साल आईपीएल की दोगुनी कीमत लगी है। हालांकि दूसरे स्पोर्ट्स लीग के सिर्फ टीवी पर प्रसारण अधिकार ही बिकते हैं जबकि स्टार इंडिया को टीवी और डिजिटल के लिए 2018 से 2022 तक राइट्स हासिल हुए हैं। इससे पहले सोनी ने 2009 में आईपीएल के प्रसारण अधिकारों को 8200 करोड़ रुपए में नौ साल के लिए वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप से खरीदा था।
इस तरह अलग-अलग गेम में होती है कमाई
अगस्त 2017 में डफ एंड फेल्प्स ने आईपीएल की ब्रांड वैल्यू 33 करोड़ रुपए बताई थी। आपको यहां पर अलग-अलग खेलों की कमाई बताएंगे-
नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) - 143 करोड़ रुपए
प्रीमियर लीग (पीएल) - 84 करोड़ रुपए
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)- 55 करोड़ रुपए
नेशनल बॉस्केटबॉल लीग (एनबीए) - 12 करोड़ रुपए
विज्ञापन में देना होगा दोगुना पैसा
पिछले वर्ष तक जिस 10 सेकंड के विज्ञापन के लिए कंपनियां अपने ब्रांड के लिए 4 से 7 लाख तक देती थीं। इस बार से इन मैचों के विज्ञापन के लिए टीवी चैनल्स को ज्यादा पैसे देने होंगे। साथ ही आईपीएल देखने वाले दर्शकों को ज्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं।
फिर शुरु होगा विज्ञापन युद्ध
कोई चैनल 1 घंटे में 12 मिनट से ज्यादा एड नहीं दिखा सकता है। इस वर्ष आईपीएल मैचों में एक घंटे में औसतन 20-22 मिनट तक एड दिखाए गए थे। अब देखना यह है कि आने वाले आईपीएल में इन नियमों का कितना पालन होगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
