पिछले 10 से आपने IPL यानि कि इंडियन प्रीमियर लीग का प्रसारण सेट मैक्स टीवी पर देखा था लेकिन अब IPL के धुंआधार मैच आप स्टार इंडिया पर देखेंगे। स्टार इंडिया ने IPL मैचों के प्रसारण का अधिकार खरीद लिया है। ये प्रसारण अधिकार खरीदने के लिए स्टार इंडिया को भारी भरकम रकम अदा करनी पड़ी।
स्टार इंडिया को मिले अधिकार
स्टार इंडिया ने ये अधिकार 16,347.50 करोड़ रुपए में खरीदे हैं। स्टार इंडिया को टीवी और डिजिटल के लिए साल 2018 से लेकर 2022 तक राइट्स मिले हैं। आईपीएल के टीवी प्रसारण अधिकार की रेस में सोनी और स्टार नेटवर्क सबसे आगे थे, लेकिन स्टार इंडिया ने आखिर में बाजी मार ली।
जियो-एयरटेल और फेसबुक को भी मिले डिजिटल राइट्स
वहीं, डिजिटल प्रसारण के अधिकारों की बात करें तो आखिरी दौर में एयरटेल, जियो, टाइम्स नेटवर्क और फेसबुक ने जगह बनाई थी। इस नीलामी से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को बड़ी कमाई की उम्मीदें हैं। आईपीएल मीडिया अधिकारों को दो भागों ब्रॉडकास्ट और डिजिटल (इंटरनेट और मोबाइल) में बांटा गया था। बीसीसीआई को उम्मीद है कि वो इस नीलामी से लगभग 20,000 करोड़ कमाएगी।
BCCI की ऐतिहासिक कमाई
नीलामी से पहले बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राहुल जौहरी ने कहा था कि आईपीएल मीडिया अधिकार से होने वाली आय ऐतिहासिक हो सकती है, क्योंकि इसमें कई हितधारकों की रुचि है।
2022 तक स्टार इंडिया के पास रहेंगे प्रसारण के अधिकार
अब अगले 5 साल के लिए यानी 2018 से 2022 तक IPLके सारे अधिकार स्टार इंडिया के पास रहेंगे। ये दूसरी बार है जब IPLके तमाम राइट्स के लिए बोली लगी। पहली बार साल 2008 में सोनी ने भारतीय उपमहाद्वीप के राइट्स करीब 8200 करोड़ में खरीदे थे। स्टार के पास पहले से ही भारतीय क्रिकेट के अधिकार हैं। अब इंडियन क्रिकेट पर एक तरह से स्टार का ही अधिकार है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications