एयर एंडिया के द्वारा एक नई घोषणा की गई है जिसके अंतर्गत छात्रों, सेनाकर्मियों और वरिष्ठ नागरिकों को एयर इंडिया की उड़ान में 50 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है। एयर इंडिया के इस फैसले का सरकार ने सर्मथन किया है। यह डिस्काउंट ऑफर 1 सितम्बर से लागू हो गया है। इस ऑफर के अंतर्गत सीटों की उपलब्धता के मुताबिक छूट की पेशकश की जाएगी।
छात्रों के लिए मापदंड
टिकटों को एयर इंडिया, एयरलाइनों की बुकिंग कार्यालयों या कॉल सेंटर की वेबसाइट के माध्यम से बुक किया जा सकता है। इस प्रस्ताव के तहत एयर टिकट बुकिंग करने वाले छात्रों के लिए दिए गए मापदंड यह है कि उन्हें 12 से 26 साल के बीच आयु का होना चाहिए और वह भारत में शिक्षा ग्रहण कर रहा हो। इसके अलावा, उसका एक वर्ष के फुल टाइम कोर्स में दाखिला किसी स्टेट बोर्ड या विश्वविद्यालय से होना चाहिए।
सैन्य कर्मियों के लिए
सशस्त्र बल के कर्मियों के संबंध में, यात्री भारतीय सशस्त्र बलों का कर्मचारी हो या फिर परिवार के सदस्यों में से कोई एक सक्रिय कर्मचारी होना चाहिए। इसके अलावा, यात्री जो कि एक भारतीय है और यात्रा की तारीख के अनुसार 60 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुका है, उसे छूट भी दिया जाएगा। यानी कि सीनियर सिटीजन वाली कैटेगरी का लाभ प्राप्त करने के लिए 60 वर्ष की आयु होना अवाश्यक है।
यात्रा के एक सप्ताह पहले टिकट कराने होंगे बुक
छूट प्रस्ताव के तहत हवाई टिकट यात्रा की तारीख से एक सप्ताह पहले बुक किया जाना है। घरेलू मार्ग के लिए इकोनॉमी क्लास में बुकिंग के लिए मूल किराया पर छूट उपलब्ध है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
