सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने के बाद अब केंद्र सरकार न्यूनतम देय तय करने जा रही है। ये न्यूनतम देय राशि 1 जनवरी 2016 से लागू हो सकती है। ये निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक और महंगाई की दर को मापा जा सके। केंद्रीय कर्मचारियों के यूनियन ने न्यूनतम वेतन को बढ़ाकर 18 से 25 हजार रुपए करने की मांग की है।
बेसिक पे में वृद्धि की मांग
केंद्रीय कर्मचारियों का यूनियन काफी दिनों से बेसिक पे में वृद्धि की मांग कर रहा है। साथ ही न्यूनतम देय राशि बढ़ाने की मांग कर रहा है। यूनियन का कहना है कि इससे देश कि अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा। जब लोगों के पास ज्यादा पैसा होगा तो वह ज्यादा खर्च करेंगे और देश में खरीद की ताकत बढ़ेगी, इसका सीधा लाभ भारत की अर्थव्यवस्था को मिलेगा। सरकार इस कदम को 1 जनवरी 2016 से लागू करने पर विचार कर रही है।
25 हजार हो न्यूनतम वेतन
यूनियन की मांग है कि न्यूनतम वेतन को 18 हजार रुपए से बढ़ाकर 25 हजार रुपए किया जाए। ये मांग उन कर्मचारियों को देखते हुए उठाई गई है जिसमें तमाम कर्मचारी अच्छा काम कर रहे हैं पर उन्हें कम वेतन मिल रहा है। वहीं इस बात का भी अनुमान लगाया जा रहा है कि 21 रुपए न्यूनतम बेसिक देय राशि पर सहमति बन सकती है।
बेसिक पे में वृद्धि पर विचार
इससे पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों पर 18 हजार रुपए का न्यूनतम वेतन तय की गई थी। पर अब केंद्र सरकार बेसिक पे में वृद्धि पर विचार कर रही है। केंद्र इस पर निर्णय सभी से विचार-विमर्श के बाद ले सकता है। इस बारे में हाल ही में वित्तमंत्री अरुण जेटली ने एक मीटिंग के दौरान कही थी।
कर्मचारियों में बढ़ेगा आत्मविश्वास
खबरों के मुताबिक यूनियन से जुड़े एक वरिष्ठ केंद्रीय कर्मचारि ने बताया कि, न्यूनतम वेतन बढ़ने से केंद्रीय कर्मचारियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा साथ ही वह और कड़ी मेहनत से काम करेंगे। इसके अलावा उनके अंदर नौकरी में स्थाइत्व का आभास बढ़ेगा।
21-25 हजार हो सकती है न्यूनतम सैलरी
सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के बेसिक वृद्धि के लिए एक कमेटी का गठन किया था जो कि 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों पर नजर रखे और उनमें बदलाव पर अपनी राय दे सके। अब वेतन बढ़ाने के पक्ष में ज्यादा आवाज बुलंद होने पर कमेटी न्यूनतम पे में वृद्धि को 18 हजार से बढ़ाकर 21 हजार रुपए तक करने की सिफारिश केंद्र सरकार को सौंप सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications