हाल ही में रक्षा वित्त एवं कॉर्पोरेट मंत्री अरुण जेटली ने संकेत दिए थे कि रक्षा मंत्रालय ज्यादा दिन तक उनके पास नहीं रहेगा। वहीं अब मीडिया सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि कैबिनेट मंत्री निर्मला सीतारमण देश की अगली रक्षा मंत्री हो सकती हैं।
पीयूष गोयल अगले रेल मंत्री
मोदी मंत्रीमंडल में रविवार को बड़ा फेरबदल देखा गया। जिसमें 13 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई और 4 मंत्रियों का प्रमोशन किया गया। इसमें दो ऐसे मंत्री भी शामिल रहे जो किसी भी सदन से नहीं जुड़े हुए हैं। कैबिनेट में हुए बदलाव के बाद अब रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी पीयूष गोयल को मिल गई है। पीयूष गोयल के पास पहले से ही ऊर्जा मंत्रालय है। इस फैसले का पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने स्वागत किया है।
निर्मला सीतारमण अगली रक्षा मंत्री
निर्मला सीतारमण के देश की दूसरी महिला रक्षा मंत्री होंगी। इससे पहले इंदिरा गांधी देश की पहली रक्षा मंत्री रह चुकी हैं। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री के पद पर बने रहते हुए रक्षा मंत्रालय का कार्य देख रही थीं। वहीं निर्मला सीतारमण के पास सिर्फ रक्षा मंत्रालय का भार होगा।
13 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ
रविवार को कुल 13 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कैबिनेट में यूपी-बिहार के 2-2 और केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान से एक-एक नए मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा 4 मंत्रियों को कैबिनेट रैंक में प्रमोशन मिला है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।
कैबिनेट में 2 पूर्व आईएएस, 1 पूर्व आईपीएस, 1 पूर्व आईएफएस
जिन लोगों ने आज मंत्री पद की शपथ ली उनमें से अधिकतर अपने प्रोफेशन में निपुणता रखते हैं। इनमें 2 पूर्व आईएएस, 1 पूर्व आईपीएस, 1 पूर्व आईएफएस शामिल हैं। जिस तरह प्रोफेशनल्स को टीम में जगह दी गई है उससे साफ लगता है कि अगले डेढ़ साल सरकार के लिए गवर्नेंस और जमीन तक काम पहुंचना सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
