गोवा सरकार ने पेट्रोल पर लगाया 2% वैट, बढ़े दाम

देश में अभी तक सबसे सस्ता पेट्रोल गोवा में ही मिलता था पर अब शायद ऐसा नहीं होगा, क्योंकि गोवा सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाला वैट दो फीसदी बढ़ा दिया है, जिसकी वजह से पेट्रोल की कीमत बढ़कर 63.43 रुपये प्रति लीटर हो गई है। सरकार के एक प्रवक्ता ने शनिवार को कहा कि पेट्रोल पर लगने वाला मूल्य वर्धित कर (वैट) 15 फीसदी से बढ़ाकर 17 फीसदी कर दिया गया है।

Goa government hikes VAT on petrol by two per cent

प्रवक्ता ने एक बयान में कहा है, "इस वृद्धि के बाद भी यहां पेट्रोल महाराष्ट्र के मुकाबले लगभग 14 रुपये और कर्नाटक के मुकाबले लगभग सात रुपये सस्ता रहेगा। आपको बता दें कि ये दोनों राज्य गोवा के पड़ोसी राज्य हैं। " प्रवक्ता ने कहा है कि वैट में वृद्धि गोवा में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अंतर को तर्कसंगत बनाने के लिए की गई है।

उन्होंने आगे कहा, "गोवा में पेट्रोल पर वैट कम होने के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अंतर काफी कम था। ग्राहकों पर अधिक बोझ न डालते हुए इनकी कीमतों में तर्कसंगत अंतर लाने के लिए ही सरकार ने वैट में दो फीसदी की वृद्धि का फैसला किया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+