सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 5.7 फीसदी तक गिर जाने के बाद कांग्रेस ने शुक्रवार को अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र की मांग की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'प्रचारशास्त्री' करार दिया। कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा कि अगर पुरानी पद्धति से आंका जाए तो वास्तविक जीडीपी वृद्धि 4.3 से 4.4 फीसदी ही होगी।
कांग्रेस ने सरकार को बताया निकम्मा
सरकार को निकम्मा करार देते हुए कांग्रेस ने दस साल के जीडीपी आंकड़े की मांग की। आनंद शर्मा ने कहा, "अब संख्याएं सामने आई हैं, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली को इस पर पहले से ही आगाह किया था कि जीडीपी तेजी से गिरने जा रही है।"
पीएम मोदी ने नहीं मानी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की बात!
उन्होंने कहा, "तब, दोनों ने उन पर कड़ी नाराजगी जताई थी। मोदी ने शिष्टाचार व सभ्यता नहीं दिखाई और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के उम्र व अनुभव का सम्मान नहीं किया। मनमोहन सिंह सही साबित हुए। जीडीपी बीते छह तिमाही से गिर रही है।"
मोदी के पास कोई दृष्टिकोण या रोडमैप नहीं: आनंद शर्मा
उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ प्रधानमंत्री सोचते हैं कि उन्हें अर्थव्यवस्था का बेहतरीन ज्ञान व समझ है। वह प्रचार करते रहे कि भारत तेजी से बढ़ रहा है। शर्मा ने कहा, "क्या यही है वह जिसे आप विकास कहते हैं।" मोदी पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए शर्मा ने कहा कि मोदी के पास कोई दृष्टिकोण या रोडमैप अर्थव्यवस्था के सुधार के लिए नहीं है।
जीडीपी लगातार गिर रही है: कांग्रेस
उन्होंने कहा, "जीडीपी लगातार गिर रही है। अभी हमने 5.7 फीसदी की गिरावट देखी है। यदि हम पुरानी कार्यप्रणाली से देखें तो यह 4.3 से 4.4 फीसदी के बीच होगी। जीडीपी में गिरावट भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा नुकसान होगी।"
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications