जाने माने अर्थशास्त्री राजीव कुमार ने आज नीति आयोग के उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने अरविंद पनगढिया का स्थान लिया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2017) में आर्थिक वृद्धि दर में गिरावट का कारण नोटबंदी नहीं है। उल्लेखनीय है कि कल जारी आधिकारिक आंकड़ों में पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 5.7 प्रतिशत बताई गई जो तीन साल में सबसे कम रही है।
आर्थिक वृद्धि दर 7.0 से 7.5% रहने की उम्मीद
नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने आज कहा कि मजबूत आर्थिक बुनियाद, बेहतर मानसून तथा एफडीआई एवं सेवा क्षेत्र के अच्छे प्रदर्शन से चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर 7.0 से 7.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।
राजीव कुमार ने लखनऊ से की है पीएचडी
आपको बता दें नीति आयोग के नए अध्यक्ष राजीव कुमार सेंटर फॉर पालिसी रिसर्च के वरिष्ठ सहयोगी रह चुके हैं। उन्होंने आक्सफोर्ड से अर्थशास्त्र में डी-फिल और लखनऊ विश्वविद्यालय से पीएचडी की है।
उद्योग मंडल फिक्की के महासचिव के तौर किया है काम
इससे पहले उन्होंने देश के प्रमुख उद्योग मंडल फिक्की के महासचिव के तौर पर भी काम किया है। वह वर्ष 2006 से 2008 के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य भी रह चुके हैं। कुमार एक अन्य उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के मुख्य अर्थशास्त्री और एशियाई विकास बैंक, वित्त मंत्रालय और उद्योग मंत्रालय में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।
टीम नीति को टीम इंडिया की तरह करना होगा काम
नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष रजीव कुमार ने आज कहा कि वह जिस पद पर आयें हैं, वह किसी भी अर्थशास्त्री का एक सपना होता है। उन्होंने टीम इंडिया की तर्ज पर टीम नीति बनाकर आयोग में चल रहे कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प जताया।
हर अर्थशास्त्री का होता है यह सपना
कार्यभार संभालने के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में कुमार ने कहा, नीति आयोग का उपाध्यक्ष बनना किसी भी अर्थशास्त्री का सपना होता है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिये धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि वह टीम इंडिया की तरह टीम नीति बनाएंगे और जो काम चल रहे हैं उन्हें आगे बढ़ाते हुये नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications