पंजाब बैंक के खाता धारकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है त्योहारों के शुरु होने से पहले ही देश के बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने ब्याज दरों में 0.25 फीसदी तक कटौती का ऐलान किया है। साथ ही सितंबर से बैंक ने बेस रेट भी 0.20 फीसदी घटाकर 9.15 प्रतिशत कर दिया है। इसका मतलब यह है कि पंजाब बैंक से होम और कार लोन लेने वालों को सस्ती ब्याज दरों पर लोन मिलेगा।
कर्ज भी हुआ सस्ता
पीएनबी की शेयर बाजार एक्सचेंज की दी गई जानकारी के अनुसार बैंक ने कॉस्ट ऑफ फंड पर आधारित कर्ज दरों में 0.20-0.25 फीसदी घटा दी है, जो एक सितंबर 2017 से लागू होंगी। इसके तहत बैंक ने एक दिन के उधार के लिए MCLR को 0.25 प्रतिशत से घटाकर 7.75 प्रतिशत कर दिया है।
अवधि के हिसाब से इस तरह की है कटौती
बैंक ने एक महीने, तीन महीने व छह महीने की अवधि पर आधारित MCLR को 0.20 प्रतिशत से घटाकर क्रमश: 7.90 प्रतिशत, 8 प्रतिशत और 8.10 प्रतिशत किया है। इसने एक साल, तीन साल व पांच साल की अवधि के कर्जों के लिए एमसीएलआर को 0.20 प्रतिशत घटाकर क्रमश: 8.15 प्रतिशत, 8.30 प्रतिशत और 8.45 प्रतिशत कर दिया है।
क्या है MCLR
आपको बता दें कि रिजर्व बैंक के निर्देश पर बैंकों ने अप्रैल 2016 से एमसीएलआर प्रणाली को अपनाया है। हालांकि अभी भी बहुत से बैंक लोन पर ब्याज दर वसूलने के लिए अभी भी बेस रेट या मिनिमम लेंडिंग रेट फॉमूले का इस्तेमाल कर रहे हैं। एमसीएलआर, जो कि हर महीने बदलता है, एक यूनिफॉर्म मैथडोलॉजी है जिसे कर्जदारों के साथ ही साथ बैंकों के लिए उचित ब्याज दर सुनिश्चित करने के लिए पेश किया गया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications