उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को निवेश को लेकर कहा कि राज्य में अब नई नीति के तहत ऑनलाइन सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म बनाया जा रहा है, जिसकी निगरानी मुख्यमंत्री कार्यालय से की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उप्र में उद्योग अनुकूल माहौल तैयार कर लिया है। मुख्यमंत्री ने कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज (सीआईआई) की नेशनल काउंसिल बैठक में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि सरकार ने नई औद्योगिक नीति बनाई है। उसमें बेस्ट प्रैक्टिसेज को शामिल करते हुए निवेश को रोजगार सृजन से जोड़ा गया है।
योगी ने कहा कि 2022 तक हमें उप्र में युवाओं को स्वरोजगार, किसानों की पैदावार का उचित मूल्य और व्यापारियों को काम करने का सुरक्षित माहौल देना है। योगी ने सीआईआई की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के दौरान देश भर से आए प्रतिनिधियों से मुलाकात की।
उन्होंने इसके बाद अपनी सरकार की कई उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने माहौल में बदलाव की बात की और कहा कि सरकार बने अभी महज पांच महीने ही हुए हैं, लेकिन निवेश अनुकूल माहौल बनाने के लिए तमाम प्रभावी कदम उठाए गए हैं। योगी ने कहा कि इसके अलावा उड्डयन नीति के तहत हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए प्रदेश में घरेलू उड़ान पर भी जोर दिया गया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
