सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर (LPG) की कीमत में 7 रुपए प्रति सिलेंडर से अधिक की बढ़ोतरी की गई है। यह सरकार के हर माह सिलेंडर की कीमत में वृद्धि करने के निर्णय के अनुरूप है जिससे कि इस वित्त वर्ष के अंत तक सभी तरह की सब्सिडी को खत्म किया जा सके। विमान ईंधन एटीएफ के दाम भी चार प्रतिशत बढ़ाए गए हैं।
सिलेंडर के दाम बढ़े
देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कारपोरेशन के अनुसार सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत दिल्ली में 487.18 रुपए हो गई है जो पहले 479.77 रुपए थी। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 31 जुलाई को लोकसभा में कहा था कि सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की सभी पेट्रोलियम कंपनियों से कहा है कि अगले साल मार्च के अंत तक सभी तरह की सब्सिडी को खत्म करने के लिए वे हर महीने रसोई गैस सिलेंडर के दाम 4 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाएं।
अब कितना होगा LPG का रेट?
इससे पहले एक अगस्त को तेल कंपनियों ने 2.31 रुपए प्रति सिलेंडर की वृद्धि की थी इसलिए इसको बराबरी पर लाने के लिए इस बार ज्यादा वृद्धि की गई है। अब दिल्ली में सब्सिडी वाले सिलेंडर (14.2 किलो) के दाम बढ़कर 487.18 रुपए हो गए हैं जो कि पहले 479.77 रुपए थे। वहीं गैर सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम 73.5 रुपए की बढ़ोतरी के बाद 524 रुपए से बढ़कर 597.50 रुपए हो गए हैं।
मंहगा हो सकता है हवाई सफर
इसी के साथ ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एटीएफ (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) के दाम भी 4 फीसदी बढ़ा दिए हैं. एटीएफ या जेट फ्यूल के दाम 1910 रुपए बढ़ाकर 50,020 रुपए प्रति किलोलीटर हो गए हैं जो कि पहले 48,110 रुपए थे। इस बढ़त से हवाई यात्रा महंगी हो सकती है। इसके अलावा पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) के तहत मिलने वाले केरोसिन यानी मिट्टी के तेल में भी 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।
पेट्रोलियम मंत्री का बयान
आपको बता दें कि, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान 31 जुलाई को लोकसभा में जानकारी दी थी कि सरकार ने तेल कंपनियों को हर महीने रसोई गैस के दाम 2 रुपए की बजाए 4 रुपए बढ़ाने के लिए कहा है जिससे मार्च 2018 तक रसोई गैस पर सब्सिडी पूरी तरह खत्म हो सके।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
