भारतीय रिजर्व बैंक 40 अन्य बड़े लोन डिफॉल्टर्स की दूसरी लिस्ट बना रहा है। यह लिस्ट सितम्बर में जारी की जा सकती है। इस लिस्ट में विडियोकॉन, कॉस्टेक्स टेक्नोलॉजी, वीजा स्टील सहित और भी कंपनियां शामिल हैं। इसके पहले आरबीआई ने 12 डिफॉल्टर्स की पहली लिस्ट बैंकों को भेज चुके हैं।
चार महीने के अंदर होगी कार्रवाई
बैंकों को चार महीने के अंदर इन सभी डिफॉल्टर्स पर इंसॉलवेंसी और बैंकरप्सी कोड के तहत कार्रवाई करने को कहा है। साथ ही आरबीआई लेंडर्स को यह भी सलाह दे सकता है कि वे इन कंपनियों का मामला बैंकरप्सी की कार्रवाई के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रीब्यूनल में ले जाएं।
वीजा स्टील और विडियोकॉन का गिरा शेयर
बताया जा रहा है कि इस लिस्ट में अधिकर कंपनिया इंफ्रास्ट्रक्चर और पावर सेक्टर्स की हैं। तो वहीं यह खबर आने के बाद मंगलवार को इस वीजा स्टील का शेयर 1.24 फीसदी गिरकर 19.09 रुपए पर आ गया। वहीं विडियोकॉन का शेयर 3 फीसदी गिरकर 18.35 रुपए पर आ गया। पिछले तीन महीने में वीडियोकॉन का मार्केट कैपिटलाइजेशन 60 फीसदी गिरकर 18.35 रुपए पर आ गया। पिछले तीन महीने में विडियोकॉन का मार्केट कैपिटलाइजेशन 60 फीसदी तक कम हो चुका है।
सभी बैंकों को मिली है लिस्ट
सभी बैंकों को एक अलग लिस्ट मिली है जिसमें डिफॉल्टर्स के नाम हैं। हालांकि कर्ज का पूरा आंकड़ा अभी तक साफ नहीं हुआ है लेकिन नॉन परफॉर्मिंग एसेट में इन कर्जों से एक तिहाई और अधिक बढ़त के अनुमान हैं। मौजूदा समय में बैंको का करीब 7.7 लाख करोड़ रुपए का कर्ज एनपीए के रुप में है जो कि पूरे कर्ज का 9.3 फीसदी है। इस मामले में कर्ज 3000 करोड़ से 5000 करोड़ रुपए तक का है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications