मुंबई में भारी वर्षा से जन- जीवन बुरी तरह प्रभावित होने के चलते ऑस्ट्रेलिया के एक वरिष्ठ मंत्री का इस महानगर का दौरा निरस्त कर दिया गया है। प्रशासन ने यह जानकारी दी है।
ऑस्ट्रेलियाई मंत्री का दौरा कैंसिल
मुंबई स्थित ऑस्ट्रेलियाई महावाणिज्य दूतावास ने यहां जारी एक वक्तव्य में कहा है ऑस्ट्रेलिया के व्यापार, पर्यटन और निवेश मंत्री स्टीवेन सिओबो को कल बंबई शेयर बाजारऔर बीएसई इंस्टीट्यूट पहुंचना था।
ऑस्ट्रेलियाई दूतावास ने जारी किया वक्तव्य
उनके इस दौरे का मकसद दोनों देशों के बीच निवेश और शिक्षा क्षेत्र में संबंधों को आगे बढ़ाना था लेकिन ‘‘खराब मौसम के चलते'' उनका यह दौरा निरस्त कर दिया गया।
निवेश और शिक्षा को लेकर था दौरा
वक्तव्य में कहा गया है कि सिओबो को यहां बंबई शेयर बाजार में कारोबार शुरुआत का घंटा बजाने के बाद बीएसई इंस्टीट्यूट के छात्रों को संबोधित करना था। इस दौरान उनकी बीएसई प्रमुख से मुलाकात भी होनी थी जिसमें वह ऑस्ट्रेलिया की भारत में बढ़ती निवेश रुचि के बारे में भी बात करने वाले थे।
भारत में ऑस्ट्रेलिया बिजनेस सप्ताह
मंत्री ‘भारत में ऑस्ट्रेलिया बिजनेस सप्ताह' में भाग लेने पहुंचे हैं। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने भारत के साथ व्यापार, निवेश और शिक्षा के क्षेत्र में रिश्तों को मजबूत बनाने और उनका विस्तार करने के लिये यह पहल की है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
