पेटीएम की निरंतर ग्रोथ और पापुलरटी के चलते पेटीएम ने एक और नया कदम उठाया है जिसके चलते अब आप पेटीएम पेमेंट बैंक में लाइव काम कर सकते हैं। साथ ही यहां पर आप अपना बचत खाता भी खोल सकते हैं। पेटीएम कंपनी ने भारतीय ग्राहकों के लिए पेमेंट बैंक को लाइव कर दिया है जिससे अब पेटीएम पेमेंट बैंक में काम करना और भी आसान हो गया है।
बीटा एप पर मिलेगी सेवा
पेटीएम पेमेंट बैंक की सेवा अभी सिर्फ बीटा एप पर मिलेगी। पेटीएम यूजर्स को इस पेटीएम पेमेंट्स बैंक को यूज करने के लिए पेटीएम एप का बीटा वर्जन 6.0 डाउनलोड करना पड़ेगा। आपको बता दें कि पेटीएम पेमेंट बैंक में सेविंग अकाउंट वही लोग यूज कर सकते हैं जो पेटीएम द्वारा वेरिफाइड यूजर होंगे।
आधार और पैन को कराना होगा वेरिफाई
यूजर्स को सेविंग अकाउंट खोलने के लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड को वेरिफाई कराना होगा और जिन ग्राहकों का अकाउंट केवाइसी द्वारा वेरिफाइड नहीं होगा उन्हे एप में पेमेंट बैंक नजर नहीं आएगा।
बीटा एप भी करना होगा डाउनलोड
पेटीएम के उपभोक्ताओं को अपना अकाउंट खोलने के लिए पेटीएम पेमेंट एप का बीटा वर्जन 6.0 डाउनलोड करना होगा, इसके बाद अपने सारे क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करना होगा और फिर प्रोफाइल सेक्शन में जाना होगा।
प्रोफाइल सेक्शन में जाने के बाद यूजर्स को माय सेविंग अकाउंट मेन्यू नजर आएगा, इसे क्लिक कर स्टेप्स फॉलो करना होगा। इन स्टेप्स को फॉलो करने के बाद यूजर्स का पेटीएम पेमेंट बैंक सेविंग अकाउंट बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद वर्चुअल पेटीएम पेमेंट बैंक रुपे कार्ड यूजर्स के हवाले कर दिया जाएगा।
पेमेंट बैंक पर मिलेगा 4% का ब्याज
जो लोग पेटीएम के पेमेंट बैंक का इस्तेमाल करेंगे उनको 4 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। इसमें न्यूनतम पैसा रखने की कोई जरुरत नहीं है, यानि की जीरो बैलेंस पर भी आप अपने खाते को मैनेज कर सकते हैं। साथ ही इस पेमेंट बैंक के जरिए पैसा ट्रांसफर करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। इसके अलावा डेबिट कार्ड सब्सक्रिप्शन फीस के तौर पर आपको महज 100 रुपए सालाना देने होंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications