इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सोमवार को लोगों को दो लाख रुपये या उससे अधिक के नकद लेनेदेन करने के संबंध में चेताया है। विभाग ने कहा है कि इस सीमा के उल्लंघन की स्थिति में कानून के अंतर्गत बड़ा जुर्माना लगाया जाएगा। एक सार्वजनिक संदेश में विभाग ने कहा है कि किसी एक व्यक्ति से एक दिन में एक या एक से ज्यादा लेनदेन में दो लाख रुपये से अधिक राशि लेने पर प्रतिबंध है।
अचल संपत्ति पर भी प्रतिबंध
इसी प्रकार अचल संपत्ति के ट्रांसफर के लिए 20 हजार रुपये या उससे अधिक के नकद लेनदेन और कारोबार संबंधित खर्च के लिए 10 हजार रुपये या उससे अधिक के नकद भुगतान पर भी प्रतिबंध है। संदेश में स्पष्ट लिखा है कि नकद लेनदेन पर प्रतिबंध है। इसकी अवहेलना करने पर जुर्माना लागाया जाएगा। कैशलैस लेनदेन करें और साफ रहें।
नियमों के उल्लंघन पर कर सकते हैं शिकायत
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आम जनता से भी इन नियमों के उल्लंघन की जानकारी देने को कहा है। इस तरह के मामलों की जानकारी आयकर विभाग के संबंधित कार्यक्षेत्र के प्रधान आयुक्त को या blackmoneyinfo@incometax. gov.in पर ईमेल के जरिए दी जा सकती है।
संबंधित खबर पर पहले भी दिया जा चुका है विज्ञापन
जानकारी के लिए बता दें कि विभाग पहले भी इस तरह के सार्वजनिक विज्ञापन जारी कर चुका है। केंद्र सरकार ने एक अप्रैल से फाइनेंस एक्ट 2017 के तहत दो लाख या उससे अधिक के नकद लेनदेन पर बैन लगा दिया था।
More From GoodReturns

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications