200 रुपए के नोट का इंतजार अब खत्म हो गया है। 200 रुपए का नोट एक या दो दिन में आपके हाथ में होगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 200 रुपए के नोट को लेकर जानकारी दी है। देश में पहली बार 200 रुपए का नोट जारी किया गया है। 200 रुपए का नोट बाकी अन्य नोटों के पैटर्न पर ही है बस इस नोट का रंग अलग है। 200 रुपए का नोट ब्राइट येलो रंग में है। आगे पढ़ें 200 रुपए के नोट की विशेषताएं।
कैसा होगा नोट का रंग
नोट का रंग ब्राइट येलो है। इस नोट में हल्के और गाढ़े रंग में अर्ध चंद्राकार धारियां बनी हुई हैं। जो कि नोटबंदी के बाद जारी हुए हर नोट पर है।
क्या है खास
नोट के सामने के भाग में महात्मा गांधी का चित्र है। महात्मा गांधी का चित्र हल्के कत्थई रंग में आपको दिखेगा। इसके अलावा नोट पर 5 जगह अंको में 200 रुपए लिखा है साथ ही देवनागरी में 200 रुपए लिखा हुआ है। नोट के पिछले भाग में सांची के प्रसिद्ध स्तूप का चित्र है। इसके अलावा नोट पर स्वच्छ भारत अभियान का लोगो भी बना हुआ है।
पैटर्न
नोट पर सीरीज अंक बढ़ते हुए क्रम में हैं। इसके अलावा नोट के दोनों किनारों पर काले रंग की दो दो धारियां हैं जिनके मध्य में दो बिंदु हैं। साथ नोट में महात्मा गांधी के चित्र के ठीक नीचे होलोग्राफिक 200 लिखा हुए है। नोके सामने के भाग में दायीं तरफ नीचे अशोक की लाट का चित्र भी अंकित है।
नोट का रंग
अभी तक 200 रुपए के नोट को लेकर कई तरह के रंगों का नोट दिखाए जा रहे थे जिसमें नीले और हरे रंग का नोट था। वहीं अब आरबीआई ने नोट के बारे में जानकारी देकर हर सवाल का जवाब दे दिया है।
आरबीआई का सुझाव
इससे पूर्व, नए नोटों को जारी करने से पहले RBI ने सरकार को एक सुझाव दिया था। RBI का कहना है कि 200 रुपए के नोट को ATM के जरिए ना जारी किया जाए। RBI ने इसके पीछे तर्क दिया है कि 200 रुपए के नोट यदि ATM के जरिए जारी किए जाएंगे तो फिर से देश भर के एटीएम को कैलिबरेट करना होगा जिससे लोगों को परेशानी होगी। आपको बता दें कि नोटबंदी के दौरान 2000 और 500 रुपए के नए डिजायन के नोटों के लिए एटीएम को री-कैलिबरेट किया गया था जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। आरबीआई की सलाह है कि 200 रुपए के नोट बैंक द्वारा जारी किए जाएं और धीरे-धीरे एटीएम को कैलिबरेट किया जाए।
मैसूर प्रेस में 200 रुपए के नोटों की छपाई शुरू
यह सुनने में आ रहा है कि आरबीआई के मैसूर प्रेस में 200 रुपए के नोटों की छपाई शुरू भी हो चुकी है। सूत्रों की माने तों एक अरब रुपए मूल्य के 200 रुपए के नोट बाजार में आने की उम्मीद है।
छोटे नोटों की कमी होगी पूरी
नवबंर 2016 में नोटबंदी की घोषणा के बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये का नोट बाजार में उतारा था। लेकिन अब RBI ने दो हजार रुपए के नोटों की छपाई बंद कर दी है। रिजर्व बैंक का ध्यान अब बाजार में छोटे नोटों की अपूर्ति करने पर है।
यूरोप और अमेरिका की तर्ज पर होगा कार्य
आपको बता दें कि ब्रिटेन में 50 पाउंड का नोट सबसे बड़ी करेंसी है। जबकि अमेरिका में 100 डॉलर का नोट सबसे बड़ी करेंसी है। साथ ही इन देशों में डिजिटल क्रांति के कारण कैशलेस बाजार का चलन बहुत ज्यादा है। सरकार की मंशा है कि यूरोप और अमेरिका के तर्ज पर भारत में भी छोटे नोटों की करेंसी को ही रखा जाए और देश को कैशलेस इंडिया की तरफ बढ़ाया जाए।
More From GoodReturns

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications