जैसा कि आप सब जानते हैं कि हीरों का सबसे ज्यादा आयात और निर्यात भारत में होता है, लेकिन अब आयात और निर्यात के अलावा दुनियाभर के लिए हीरे की कीमत भी तय करेगा। यह अवसर भारत को दुनिया के पहले डायमंड एक्सचेंज - इंडियन कमोडिटी एक्सचेंज से मिलेगा। इस एक्सचेंज के जरिए आम खरीदार और निवेशक बेहतरीन हीरे किफायती दाम पर खरीद सकेंगे।
अभी तक कीमत तय करने का नहीं था कोई तरीका
यह खबर नवभारत टाइम्स न्यूज वेब पोर्टल से प्राप्त की गई है। जिसके अनुसार अभी तक लोगों के पास हीरे की कीमत और उसकी गुणवत्ता को परखने का कोई मंच नहीं था। अब एक्सचेंज हीरे की कीमत तय करेगा। दुनिया के सबसे बड़े हीरा निर्यातक और आयातक भारत में विश्व के कुल साइट होल्डर्स का 50 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा है, लेकिन कीमतें तय करने का हमारे पास कोई तरीका नहीं था।
900 रुपए में मिलेगा हीरा
आईसीईएक्स (ICEX) तीन साइज 30 सेंट्स, 50 सेंट्स और 100 सेंट्स (1 कैरेट) के डायमंड कॉन्ट्रैक्ट में करोबार शुरु करेगा। मौजूदा कीमत के हिसाब से 30 सेंट हीरे की कीमत 27,000 रुपये यानी कि 900 रुपए प्रति सेंट होगी। यानी कि अब 900 रुपए में हीरा खरीदा जा सकता है।
SIP के जरिए खरीद सकेंगे हीरा
एसआइपी के जरिए हर महीने 900 रुपए देकर आप ढ़ाई साल के बाद हीरा खरीद सकते हैं। यह कॉन्ट्रैक्ट हर महीने 4 नवंबर को खत्म होगा। इसके लिए आईसीईएक्स पर किसी ब्रोकर के साथ खाता खोलना होगा। साथ ही नो योर कस्टमर (KYC) नियम पूरे करके कुछ पैसा जमा कराना होगा।
ऐसे करें हीरे में निवेश
लैब ग्रोन हीरे के चलते कई लोग नकली हीरे के शिकार भी बनते हैं। उन्हें कीमत के बारे में सही जानकारी नहीं होती। अब वे नैचुरल डायमंड डीबीयर्स के प्रमाणन के साथ हीरा ले सकेंगे। ऐसे हीरे की कीमत खुदरा जौहरियों के हीरों की कीमत से 30-35 प्रतिशत कम होगी।
हीरे में निवेश करना है आसान
पारंपरिक तौर पर अधिकतर लोग हीरे में निवेश नहीं करते। यहां पर निवेशक पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाई करने का जरिया मिलेगा। इससे हीरे में निवेश करना आसान होगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
