200 रुपए के नोट को लेकर हर रोज नई खबरें आ रही हैं, अब ये कहा जा रहा है कि 200 रुपए का नोट इसी माह अगस्त में कभी भी जारी किया जा सकता है। वहीं अब पुष्ट सूत्रों से ये खबर मिल रही है कि 200 रुपए का नोट सितंबर माह की शुरुआत में जारी किया जा सकता है। नए नोट को लेकर सरकार ने भी सभी तरह के भ्रम दूर कर दिए हैं और स्पष्ट कर दिया है कि 200 रुपए के नोट जल्द जारी किए जाएंगे। वहीं RBI ने सरकार को 200 रुपए के नोट जारी करने को लेकर कुछ सलाह दिए हैं।
आरबीआई का सुझाव
RBI का कहना है कि सरकार को 200 रुपए का नोट जारी करते वक्त सावधानी बरतनी चाहिए साथ ही 200 रुपए के नोट को ATM के जरिए ना जारी किया जाए। RBI ने इसके पीछे तर्क दिया है कि 200 रुपए के नोट यदि ATM के जरिए जारी किए जाएंगे तो फिर से देश भर के एटीएम को कैलिबरेट करना होगा जिससे लोगों को परेशानी होगी। आपको बता दें कि नोटबंदी के दौरान 2000 और 500 रुपए के नए डिजायन के नोटों के लिए एटीएम को री-कैलिबरेट किया गया था जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। आरबीआई की सलाह है कि 200 रुपए के नोट बैंक द्वारा जारी किए जाएं और धीरे-धीरे एटीएम को कैलिबरेट किया जाए।
मैसूर प्रेस में 200 रुपए के नोटों की छपाई शुरू
यह सुनने में आ रहा है कि आरबीआई के मैसूर प्रेस में 200 रुपए के नोटों की छपाई शुरू भी हो चुकी है। सूत्रों की माने तों एक अरब रुपए मूल्य के 200 रुपए के नोट बाजार में आने की उम्मीद है।
छोटे नोटों की कमी होगी पूरी
नवबंर 2016 में नोटबंदी की घोषणा के बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये का नोट बाजार में उतारा था। लेकिन अब RBI ने दो हजार रुपए के नोटों की छपाई बंद कर दी है। रिजर्व बैंक का ध्यान अब बाजार में छोटे नोटों की अपूर्ति करने पर है।
कैसा होगा 200 रुपए का नोट
जानकारों के मुताबिक नोट का डिजाइन 2000 रुपए और 500 रुपए के नए नोटों से मिलता-जुलता हो सकता है। साथ ही नोट पर स्वच्छ भारत अभियान का लोगो 2000 और 500 रुपए के नोटों के जैसा ही हो सकता है। 2000 रुपए का नोट जहां गुलाबी रंग में है वहीं 500 रुपए का नोट स्टोन ग्रेन कलर में है। ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि 200 रुपए के नोट का रंग पुरान 100, 50 और 20 रुपए के नोट से अलग हो सकता है।
आरबीआई ने अभी तक नहीं जारी किया है नोट का डिजाइन
खबरों के मुताबिक आरबीआई ने पांच महीने पहले ही 2000 रुपए के नोट की छपाई बंद कर दी थी। 200 रुपए का वास्तविक नोट की डिजाइन की जानकारी अब तक आरबीआई ने साझा नहीं की है इसलिए इसकी डिजाइन को लेकर सिर्फ अनुमान ही लगाया जा सकता है।
यूरोप और अमेरिका की तर्ज पर होगा कार्य
आपको बता दें कि ब्रिटेन में 50 पाउंड का नोट सबसे बड़ी करेंसी है। जबकि अमेरिका में 100 डॉलर का नोट सबसे बड़ी करेंसी है। साथ ही इन देशों में डिजिटल क्रांति के कारण कैशलेस बाजार का चलन बहुत ज्यादा है। सरकार की मंशा है कि यूरोप और अमेरिका के तर्ज पर भारत में भी छोटे नोटों की करेंसी को ही रखा जाए और देश को कैशलेस इंडिया की तरफ बढ़ाया जाए।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
