जब भी आपसे से कोई यह पूछता है कि सबसे अच्छा पेमेंट वॉलेट कौन सा है तो आप यह बताने में परेशान से हो जाते हैं क्योंकि लगभग हर पेमेंट वॉलेट कई तरह के ऑफर देते हैं। लेकिन यह सवाल आसान तब हो जाता है जब आप अच्छे से सभी एप का मुआयना करते हैं। वॉलेट से सबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए और कूपन एवं ऑफर पाने के लिए आप Oneindia Coupon पर जा सकते हैं। आगे यहां पर आपको पेटीएम वॉलेट, अमेजन वॉलेट और भीम एप के बारे में जानकारी दी जा रही है।
पेटीएम वॉलेट
पेटीएम वॉलेट से आप ऑनलाइन बैंकिंग, ऑनलाइन पेमेंट और साथ ही डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पैसे स्थानांतरित कर सकते हैं। इसके अलावा आपके पसंदीदा बैंक में आप पैसे भी जमा कर सकते हैं। पेटीएम के द्वारा मूवी का टिकट, बिजली के बिल का भुगतान यहां तक की स्कूल फीस भी अब जमा कर सकते हैं। यहां पर आपको कैशबैक, रिफंड और कई कूपन भी फ्री में प्राप्त हो सकते हैं।
अमेजन पे
अमेजन इंडिया ने अमेजन पे के माध्यम से अपने कस्टमर्स को भुगतान करने का एक सुविधाजनक, तेज और सुरक्षित तरीका पेश किया है। जो कि अमेजन ई-वॉलेट की तरह काम करेगा। इस वॉलेट में पैसे एड करके आप जब जो चाहें बस एक क्लिक पर खरीद सकते हैं। यहां तक की आप अपना मोबाइल भी रिचार्ज कर सकते हैं। यहां पर आपको कई प्रकार के ऑफर और कैशबैक की भी सुविधा प्रदान की जाती है।
भीम एप
भीम एप भारत इंटरफेस फॉर मनी, यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस के आधार पर भारत के राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा विकसित एक मोबाइल ऐप है। भीम एप आपको एक खाते से दूसरे खाते और एक बैंक से दूसरे बैंक में पैसे ट्रांसफर करने की अनुमति प्रदान करता है। भीम से लेन-देन किसी भी समय और तत्काल किया जा सकता है। भीम के नए फीचर के मुताबिक भीम अपने उपभोक्ताओं को अपने मोबाइल के कॉन्टेक्ट बुक में जुड़े लोगों को डायरेक्ट पैसे भेजने की अनुमति देता है।
मोबीक्विक वॉलेट
मेगा ऑफर और डिस्काउंट के साथ, Mobikwik ई-वॉलेट बैलेंस का विस्तार करने का अवसर देता है। साथ ही चयनित शहरों में 1,00,000 / -रुपए के लेन-देन करने में मदद करता है। इसके अलावा 50,000 रुपए से अधिक पैसे पैन कार्ड की डिटेल देते ही आप ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। इसमें आपको कैशबैक की जगह सुपरकैश का ऑप्शन मिलता है जिसकी मदद से आपको हर ट्रांजेक्शन में 10% का सुपरकैश आपके अकाउंट में जुड़ जाएगा। इससे आपको बड़ी बचत का लाभ मिल सकता है।
फ्रीचार्ज वॉलेट
फ्रीचार्ज एक ई-कॉमर्स वेबसाइट है जो ऑनलाइन प्रीपेड-पोस्टपेड मोबाइल फोन, डीटीएच और डाटा कार्ड और स्नैपडील में खरीदारी के सामान, बुक माई शो में फिल्में, आईआरसीटीसी पर टिकट आदि में रिचार्ज करने की सुविधा प्रदान करता है। फ्रीचार्ज वॉलेट की मदद से आप दूसरे यूजर को पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। अब फ्रीचार्ज डेस्कटॉप एप, विंडोज 10 और मोबाइल एप के रुप में भी उपलब्ध है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications