सोना एवं अन्य कीमती धातुओं का आयात करने वाले बैंकों को माल एवं सेवा कर जीएसटी के तहत तीन प्रतिशत कर का भुगतान करना होगा। रत्न एवं आभूषणों पर जीएसटी से संबंधित मुद्दों को स्पष्ट करते हुए केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड सीबीईसी ने अक्सर पूछे जाने वाले सवालों एफएक्यू (सवाल-जवाब) के जवाब में कहा कि बैंक इससे पहले कीमती धातुओं के आयात पर किसी भी तरह के मूल्यवर्धति कर वैट का भुगतान नहीं करते थे। वे सिर्फ सीमा शुल्क का भुगतान करते थे।

हालांकि, जीएसटी के तहत उन्हें कीमती धातुओं के आयात पर मूल सीमा शुल्क के अतिरिक्त तीन प्रतिशत एकीकृत जीएसटी आईजीएसटी का भुगतान करना होगा। बैंक द्वारा भुगतान किये गये आईजीएसटी का लाभ इनपुट क्रेडिट टैक्स के तौर पर लिया जा सकता है।
एफएक्यू में कहा गया है आयात किये गये कीमती माल पर बैंकों को ही आईजीएसटी का भुगतान करना होगा किसी विदेशी आपूर्तकिर्ता को नहीं। देश में इस तरह के माल के परिवहन के दौरान मालिकाना हक उन्हीं के दायरे में रहता है लेकिन चूंकि बैंक पंजीकृत इकाई हैं और वह इस तरह के आयात पर आईजीएसटी का भुगतान कर सकते हैं न कि विदशी इकाईको यह देना होगा क्योंकि वह आयात नहीं कर रहे हैं।
सोने के आयात पर 10 प्रतिशत मूल सीमा शुल्क लगता है। इसके अलावा जीएसटी लागू होने से पहले इस पर 12.5 प्रतिशत की दर से प्रतिपूर्त िशुल्क भी लगता सीवीडी रहा है। सीवीडी को जीएसटी में समाहित कर लिया गया है। एक जुलाई से जीएसटी लागू होने के बाद सोने पर तीन प्रतिशत की दर से आईजीएसटी के रूप में जीएसटी का भुगतान करना होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications