अमेरिकी बर्गर रेस्त्रां कंपनी मैकडोनाल्ड्स इंडिया ने कनॉट प्लाजा रेस्टोरेंट लिमिटेड (सीपीआरएल) के साथ अपना व्यावसायिक करार खत्म कर दिया है और कहा है कि स्थानीय कंपनी अब उसके नाम से कारोबार नहीं कर सकेगी। यह समझौता दिल्ली सहित उत्तर और पूर्वी क्षेत्र के 169 रेस्त्रां के लिए था।
कुछ सप्ताह पहले ही बंद हो गए थे 43 रेस्त्रां
उद्यमी विक्रम बख्शी की अगुवाई वाली सीपीआरएल का मैकडोनाल्ड्स इंडिया से विवाद चल रहा था। इस निर्णय से कुछ सप्ताह पहले सीपीआरएल ने दिल्ली के अपने 43 रेस्त्रां बंद कर दिए थे, क्योंकि स्थानीय नगर निकाय ने मैकडोनाल्ड्स के नाम से चल रही इन दुकानों का लाइसेंस का नवीनीकरण करने से मना कर दिया था।
15 दिन के अंदर लागू हो जाएंगी शर्तें
सीपीआरएल में बक्शी और मैकडोनाल्ड्स इंडिया आधे-आधे के भागीदार हैं। फ्रैंचाइजी समझौता खत्म किए जाने के बाद अब सीपीआरएल को अमेरिकी कंपनी के नाम , उसके व्यावसायिक प्रतीक चिह्न, डिजाइन और उससे जुड़ी बौद्धिक संपदा का इस्तेमाल करने का अधिकार नहीं रहेगा। ये शर्तें करार खत्म किए जाने के नोटिस के 15 दिन के अंदर लागू हो जाएंगी।
विक्रम बक्शी को हटाने की वजह से बढ़ा टकराव
कंपनी की ओर से बताया गया कि एग्रीमेंट टर्मिनेशन का असर उन सभी रेस्टोरेंट्स पर पड़ेगा, जो हाल में ईटिंग हाउस लाइसेंस को रिन्यू कराने में नाकाम रहे। लोकप्रिय फूड आउटलेट ने 2014 में मैकडोनल्ड्स की फ्रेंचाइजी के मैनेजिंग डायरेक्टर पद से विक्रम बक्शी को हटा दिया था। जिसके बाद से बक्शी और मैकडोनल्ड्स इंडिया के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई।
फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट की शर्तों का हुआ है उल्लंघन
मैकडोल्ड्स इंडिया ने कहा है कि हम यह कदम उठाने को मजबूर हुए हैं, क्योंकि सीपीआरएल ने रेस्टोरेंट्स को प्रभावित करने वाली फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट की शर्तों का उल्लघंन किया है और मौका दिए जाने के बाद भी वह एग्रीमेंट्स के क्रम में जरुरी कदम उठाने में नाकाम रही है। मैकडोनल्ड्स इंडिया ने कहा है कि वह उत्तर और पूर्वी भारत के लिए सही डेवलपमेंटल लाइसेंस पार्टनर खोजेगी और इसी दिशा में यह कदम उठाया गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications