जीएसटी कार्यान्वयन समिति ने जिसमें केन्द्र और राज्य सरकारों के अधिकारी शामिल हैं, जुलाई 2017 के लिए भुगतान की अंतिम तारीख बढ़ाकर 25 अगस्त 2017 करने का निर्णय किया है। सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देश के मुताबिक जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की तारीख 5 दिन और बढ़ा दी गई है।

इससे पहले जुलाई 2017 के लिए करों के भुगतान और फार्म 3बी में जीएसटी विवरण दायर करने की अंतिम तारीख 20 अगस्त 2017 निर्धारित थी। चूंकि यह जीएसटी के अंतर्गत जमा कराया जाने वाला पहला विवरण है इसलिए करदाताओं और कर विशेषज्ञों ने विवरण जमा करने में कुछ दिनों की मोहलत देने का अनुरोध किया था।
इसके अलावा बाढ़ ग्रस्त राज्यों की ओर से भी ऐसे ही अनुरोध मिले थे जिनमें जीएसटी विवरण जमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ाने को कहा गया था। राज्य में जीएसटी अध्यादेश देरी से जारी होने के कारण जम्मू-कश्मीर राज्य की ओर से भी अंतिम तारीख बढ़ाने का अनुरोध प्राप्त हुआ था। अंतिम तारीख को विवरण जमा कराने वालों को भी कुछ तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
यह स्पष्ट किया गया है कि ऐसे कर दाता जो इस महीने ट्रांस-1 में ट्रांजीशनल क्रेडिट का फायदा नहीं उठाना चाहते उनके लिए विवरण जमा करने की आखिरी तरीख पहले की घोषणा के अनुसार 28 अगस्त 2017 ही रहेगी। विवरण भेजने में आखिरी क्षणों में तकनीकी अड़चनों से बचने के लिए सभी करदाताओं से अनुरोध है कि वे कृपया अंतिम तारीख का इंतजार न करें और 25/28 अगस्त 2017 से पहले ही अपने विवरण जमा करा दें। इस बारे में उपयुक्त अधिसूचना जल्द ही जारी की जा रही है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
