सोशल मीडिया और अन्य कयासों को दूर करते हुए कल शाम 6 बजे के करीब आरबीआई ने अपने ट्वीटर अकाउंट में ₹50 के नए नोट को लेकर ट्वीट किया है। जिसमें लिखा है कि अब 50 रुपए की नई नोट जारी कर दी गई है। साथ ही जल्द ही यह नोट मार्केट में भी आ जाएगी। इसके अलावा आरबीआई की आफिसियल वेबसाइट पर भी नए नोट की प्रेस रिलीज आ चुकी है। जहां पर नए नोट की तस्वीर भी है।
ऐसा होगा नया नोट
- नोट के बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर है।
- नोट के दाईं तरु निचले हिस्से में 50 रुपए लिखा हुआ है।
- नोट के बाईं ओर देवनागरी में 50 रुपए लिखा हुआ है।
- नोट के दाईं तरफ अशोक स्तंभ है।
- नए नोट में अलग-अलग जगह छोटे शब्दों में RBI, भारत, INDIA और 50 रुपए लिखा हुआ है।
- महात्मा गांधी की तस्वीर के पास गारंटी का वाक्य और गवर्नर के हस्ताक्षर हैं।
- नए नोट के पिछले हिस्से में स्वच्छ भारत का नारा भी लिखा है।
- पिछले हिस्से में हंपी की रथ के साथ तस्वीर है। आगे आपको 50 रुपए के नए नोट के बारे में विस्तार से बताएंगे-
ऐसा है नोट का रंग
नोट का रंग हल्के हरे रंग का है और नोट का पूरा पैटर्न 2000 और 500 रुपए के तर्ज पर ही रखा गया है।
नया पैटर्न
नोट का पैटर्न पुराने 50 रुपए के नोट से पूरी तरह से अलग है। नोट में गांधी जी की तस्वीर किनारे की बजाय बीच में है साथ ही अर्ध चंद्राकार के आकार में रंगो का हल्के और गहरे रंग का पैटर्न बना है।
क्या है नया
50 रुपए के नए नोट पर रुपए का चिह्न बना हुआ है। इसके अलावा 50 रुपए देवनागरी अंको में और शब्दो में भी लिखा हुआ है।
पुराने 50 रुपए के नोटों का क्या होगा
अगर 50 रुपए के नए नोट जारी होते हैं तो भी 50 रुपए के नए नोट चलते रहेंगे, सरकार ने 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट इसलिए बंद किए थे ताकि काले धन के इस्तेमाल पर रोक लग सके। जबकि छोटे नोट जैसे 100 और 50 रुपए के नोट काले धन के रुप में इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि यदि 50 रुपए के ये नए नोट जारी होते हैं तो भी पुराने नोट जारी रहेंगे।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
