जो लोग घर खरीदने के लिए होम लोन लेना चाहते हैं उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एक्सिस बैंक ने अपने कस्टमर्स के लिए शुभ आरंभ होम लोन स्कीम लॉन्च की है। इस स्कीम के तहत होम लोन लेने पर ईएमआई में छूट मिलेगी। यह जानकारी न्यूज पोर्टल अमर उजाला में प्रदान की गई है।
नहीं लगेगी 12 ईएमआई
स्कीम के तहत 20 साल के लिए 30 लाख रुपए तक के होम लोन पर बैंक आपसे 12 ईएमआई नहीं लेगा, बशर्ते आपकी रीपेमेंट समय पर हो। यानी बैंक कस्टमर के अच्छे व्यवहार को प्रोत्साहन देगा। इससे होम बायर्स को 3 लाख रुपए से अधिक का लाभ हो सकता है।
किस-किस को मिल सकता है इसका फायदा
लोन का फायदा अंडर कंस्ट्रक्शन, रिसेल और प्लॉट पर मिलेगा। खुद घर बनाने वालों को भी लोन का फायदा मिलेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आने वाले घरों पर भी इस स्कीम का फायदा मिल सकता है।
दूसरे बैंक से सी ट्रांसफर करा सकते हैं लोन
लोन डिस्बर्स होने के चौथे, आठवें और 12वें साल में चार ईएमआई माफ करेगा। इस स्कीम के तहत 20 साल के लिए लिया गया लोन केवल 19 साल तक रह जाएगा। साथ ही आप अपना लोन दूसरे बैंक से एक्सिस बैंक में ट्रांसफर भी कर सकते हैं। इसमें कोई एक्सट्रा चार्जेस भी नहीं लगेंगे।
ब्याज दर 8.35 फीसदी
इस स्कीम के तहत लोन का इंटरेस्ट रेट 8.35 फीसदी रहेगा। इस नई स्कीम का फायदा सिर्फ वही लोग उठा सकते हैं जो लोग 30 लाख रुपए तक का घर खरीदेंगे। 30 लाख रुपए से कम वालों को लोन देने के लिए आशा नाम की एक योजना है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
