4G टेक्नोलॉजी की शुरुआत के साथ डेटा में वृद्धि, बाजार में नई कंपनियों का आगमन, डिजिटल वॉलेट्स का चलन और स्मार्टफोन्स की बढ़ती लोकप्रियता से टेलिकॉम सेक्टर में 2018 तक 30 लाख नौकरियों के अवसर पैदा होंगे। एक स्टडी रिपोर्ट में यह बात कही गई है।
2021 तक 8,70,000 लोगों को जॉब मिलने की संभावना
असोचैम-केपीएमजी की जॉइंट स्टडी रिपोर्ट के मुताबिक, 5G, M2M की उभरती टेक्नॉलजी और इन्फ़र्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नॉलजी (ICT) में विकास से 2021 तक 8,70,000 लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है।
इसमें कहा गया है कि आने वाली डिमांड को पूरा करने के लिए इस सेक्टर में मौजूद लोगों की संख्या या उनका स्किल पर्याप्त नहीं है।
लोगों को करना होगा अपडेट
रिपोर्ट के मुताबिक, 'स्किल की कमी को पूरा करने की जरूरत है। इसके लिए इंफ्रा और साइबर सिक्यॉरिटी एक्सपर्ट्स, ऐप्लिकेशन डिवेलपर्स, सेल्स एग्जीक्युटिव्स, इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्निशन, हैंडसेट टेक्निशन आदि के रूप में स्किल्ड मैनपावर के पहचान की जरूरत होगी। इसके साथ ही मौजूदा टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे लोगों को अपडेट करना होगा।'
पिछले साल सीजीआर में 19.6% की ग्रोथ
पिछले कुछ सालों में सब्सक्राइबर्स बेस के मामले में टेलिकॉम सेक्टर ने 19.6 पर्सेंट कंपाउंड ऐनुअल ग्रोथ (सीएजीआर) हासिल की और राजस्व के मामले में 7.07 पर्सेंट सीएजीआर की दर से वृद्धि हुई।
टेलिकॉम सेक्टर में बढ़ रहा निवेश
रिपोर्ट में कहा गया है, 'टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स अपने नेटवर्क और इसके अधिक मॉर्डन बनाने में भारी निवेश कर रहे हैं। 2017 की पहली तीमाही में ऑपरेटर्स का पूंजीगत व्यय निवेश 85,003 करोड़ रुपये रहा।'
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
