आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वरादकर समेत भारतीय मूल के पांच लोग फार्चून की 40 युवा और प्रभावी लोगों की सूची में शामिल किये गये हैं। सूची में उन लोगों को जगह दी गयी है जिन्होंने अपने काम से अन्य को प्रोत्साहित किया। सूची में फ्रांस के 39 साल के राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रोन पहले पायदान पर हैं। यह नेपोलियन के बाद सबसे युवा नेता हैं जिन्होंने मई में राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की।
क्या है फार्चून
फार्चून की 2017 ‘40 अंडर 40' सूची सर्वाधिक प्रभावी युवा लोगों की सालाना सूची है। ये वे लोग हैं जिनकी उम्र 40 साल से कम है और अपना काम कर रहे हैं। पत्रिका ने ऐसे लोगों को नवप्रर्वतक, विद्रोही और कलाकार तथा अन्य को प्रोत्साहित करने वाला बताया।
ये भारतीय इस सूची में शामिल हैं
सूची में भारतीय मूल के लोगों में 26 साल की दिव्या नाग, 31 साल के ऋषि शाह, शारदा अग्रवाल (32) तथा सैमसोर्स की सीईओ तथा संस्थापक लीला जाना शामिल हैं। दिव्या नाग एपल की महत्वाकांक्षी रिसर्चकिट और केयर किट कार्यक्रम को देखती हैं और संबंधित लोगों को स्वास्थ्य संबंधित एप के विकास के लिये प्रोत्साहित करती हैं। ऋषि शाह तथा तथा शारदा अग्रवाल 10 साल से अधिक समय से स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी कंपनी आउटकम हेल्थ का जिम्मा संभाल रही हैं। 38 वर्षीय वरादकर सूची में पाचवें पायदान पर हैं। उनके पिता का जम्न भारत में हुआ था।
प्रधानमंत्री हिंदु परिवार से हैं
फार्चून के अनुसार आयरलैंड में काफी प्रवासी हैं लेकिन उसके नये प्रधानमंत्री का व्यक्तित्व अलग है। वह मुंबई से यहां आये प्रवासी हिंदू परिवार के हैं। पूर्व में डाक्टर रहे वरादकर आयरलैंड के सबसे युवा नेता हैं।
दिव्या ने चिकित्सा क्षेत्र में किया है निवेश
सूची में दिव्या 27वें स्थान पर है। फार्चून के अनुसार, दिव्या ने स्टेम सेल शोध स्टार्टअप की स्थापना की और चिकित्सा क्षेत्र में निवेश को गति दी। सूची में शाह तथा शारदा 38वें स्थान पर हैं। दोनों ने 40,000 से अधिक डाक्टरों के कार्यालयों में टच स्क्रीन और टैबलेट लगाया जो संबंधित चिकित्सा सूचना तथा संबंधित जानकारी देता है। फार्चून की सूची में लीला 40वें स्थान पर हैं।
लीला का है गैर सरकारी संगठन
भारतीय प्रवासी की पुत्री लीला का गैर-सरकारी संगठन सैमासोर्स इस साल 1.5 करोड़ डालर हासिल करने के रास्ते पर है। वह वैश्विक स्तर पर गरीबी समाप्त करने के लिये काम पर जोर देती हैं न कि परमार्थ कार्यों पर।
मार्क जुकरबर्ग 2 नंबर हैं
सूची में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग दूसरे स्थान पर हैं। उनके बाद एयरबीएनबी के के मुख्य कार्यपालक अधिकारी तथा सह-संस्थापक ब्रायन चेसकी, नाथन ब्लेचारासाइक, जोइ गेबिया चोथे तथा टेनिस स्टार सेरेना विलयम्स सातवें स्थान पर हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications