निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने बचत बैंक खाता पर मिलने वाली ब्याज दर में 0.50 प्रतिशत की कटौती कर 3.5 प्रतिशत कर दिया है। यह कटौती 50 लाख रुपए तक की जमा राशि पर की गई है। बैंक 50 लाख रुपए से अधिक जमा वाले खातों पर 4 प्रतिशत ब्याज देता रहेगा।
सालाना 4% मिलेगा ब्याज
नवभारत टाइम्स के अनुसार HDFC बैंक ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि बचत दर की समीक्षा के बाद जो ग्राहक अपने खातों में 50 लाख रुपए या उससे अधिक रखेंगे, उन्हें सालाना 4 प्रतिशत ब्याज मिलता रहेगा।
19 अगस्त से नई दरें होंगी लागू
जिन ग्राहकों के खाते में 50 लाख रुपए से कम होगा, उन्हें सालाना 3.5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। संशोधित दरें देश में रहने वालों के साथ-साथ एनआरआई खाताधारकों पर भी लागू होगी। नई दर 19 अगस्त से प्रभाव में आएगी।
एसबीआई ने की थी शुरुआत
गौरतलब है इससे पहले एसबीआई ने एक करोड़ रुपए और उससे कम जमा राशि वाले बचत खातों पर ब्याज दर 0.5 प्रतिशत खटाकर 3.5 प्रतिशत कर दिया था।
एक्सिस और बैंक ऑफ बड़ोदा में भी दरें हुईं कम
इसके अलावा एक्सिस बैंक एवं सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ोदा ने भी बचत दर में 0.5 प्रतिशत की कटौती की है। यह कटौती 50 लाख रुपए तक की बचत जमा वाले खातों के लिए की गई है।


Click it and Unblock the Notifications