सरकार की प्रमुख वित्तीय समावेशी योजना प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत रूपे कार्डधारकों के 1,767 दुर्घटना बीमा दावों का निपटान किया गया। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पीएमजेडीवाई के तहत 2,514 दुर्घटना बीमा दावे आयें। इस योजना के तहत एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराया गया है।

यह योजना अगस्त 2014 में शुरू की गयी। कुल दावों में 1,767 के मामले में इस साल चार अगस्त तक भुगतान कर दिये गये। वहीं 144 को लेकर प्रक्रिया जारी है जबकि 544 दावों को खारिज कर दिया गया। आंकड़े के अनुसार 36 दावों के मामले में भुगतान की अभी प्रतीक्षा है।
पीएमजेडीवाई खाताधारकों को 30,000 रुपये का जीवन बीमा भी उपलब्ध कराता है। इस श्रेणी में चार अगस्त तक 4,165 दावों का निपटान किया गया। आंकड़ों के अनुसार 577 दावों को खारिज किया गया जबकि 10 के मामले में प्रक्रिया जारी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2014 को वित्तीय समावेशी योजना की घोषणा की थी। पीएमजेडीवाई 28 अगस्त को देश भर में शुरू की गयी थी। योजना के तहत 29.48 करोड़ खाताधारक हैं। इसमें से करीब 22.7 करोड़ को रूपे कार्ड जारी किये गये।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications