सेंसेक्स 235 और निफ्टी 83 अंक चढ़कर हुआ बंद

देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 235.44 अंकों की तेजी के साथ 31,449.03 पर और निफ्टी 83.35 अंकों की तेजी के साथ 9,794.15 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 85.93 अंकों की तेजी के साथ 31299.52 पर खुला और 235.44 अंकों या 0.75 % की तेजी के साथ 31,449.03 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31,526.40 के ऊपरी स्तर और 31,298.90 के निचले स्तर को छुआ।

Sensex surges 235 pts as geo-political tensions ease

बीएसई के मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 366.35 अंकों की तेजी के साथ 15,092.62 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 377.09 अंकों की तेजी के साथ 15,413.42 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 44.95 अंकों की तेजी के साथ 9,755.75 पर खुला और 83.35 अंकों या 0.86 % की तेजी के साथ 9,794.15 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 9,818.30 के ऊपरी और 9,752.10 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 17 में तेजी रही। रियल्टी (5.95 %), धातु (3.53 %), आधारभूत सामग्री (2.82 %), उपभोक्ता टिकाऊं वस्तुएं (2.53 %) और बिजली (2.50 %) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में सूचना प्रौद्योगिकी (0.56 %), प्रौद्योगिकी (0.40 %) शामिल रहे।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+