आधार और पैन लिंक को लेकर सरकार ने एक राहत की खबर दी है। जिसके अनुसार आधार और पैन कार्ड को लिंक करने की अब कोई आखिरी समय सीमा नहीं बतायी गई है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में बताया है कि सरकार ने आधार और पैन को जोड़ने के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की है। चूंकि आधार और पैन लगभग हर काम में उपयोगी है इसलिए सबको अपना आधार और पैन जल्द से जल्द लिंक करा लेना चाहिए।
25 करोड़ पैन कार्ड धारक
जेटली से जब सवाल किया गया कि क्या सरकार ने 12 अंक वाले आधार कार्ड को पर्मानेंट अकाउंट नंबर से जोड़ने की कोई आखिरी तारीख तय है या नहीं तो इस पर उन्होंने जवाब दिया है कि सरकार की ओर से फिलहाल कोई आखिरी तारीख तय नहीं की गई है। 28 जून 2017 तक देशभर में कुल 25 करोड़ पैन कार्ड धारक है जबकि 111 करोड़ लोगों को आधार कार्ड जारी कर दिया गया है।
6.44 करोड़ ई रिटर्न
आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आयकर विभाग की वेबसाइट पर दर्ज 6.44 करोड़ ई-रिटर्न दाखिल करने वालों में से 3.06 करोड़ के मामलों में आधार-पैन को जोड़ दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि आज की तारीख तक कुल 7.36 करोड़ पैन-आधार को जोड़ा गया है।
इन लोगों को मिली है छूट
आयकर विभाग द्वारा जिन लोगों को आधार से पैन कार्ड को लिंक कराने की छूट मिली है उनमें से प्रमुख हैं एनआरआई, भारत आए मेहमान और 80 साल से ज्यादा की उम्र वाले लोग। इसके अलावा असम, मेघालय और जम्मू-कश्मीर के लोगों को भी अपने आधार और पैन को आपस में लिंक कराने की कोई आवश्यकता नहीं है। लेकिन यह छूट उन्हें तभी मिलेगी जब उनका आधार पहले से न बना हो।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications