अभी तक आप किसी भी प्रकार का वीडियो देखने के लिए मात्र यूट्यूब का सहारा लेते थे क्योंकि और कोई दूसरा अच्छा ऑप्शन नहीं था। लेकिन अब आपको आपकी फेवरेट सोशल साइट फेसबुक में भी वीडियो देखने को मिलेगा। जहां पर आप कोई भी वीडियो सर्च करके देख सकते हैं।
फेसबुक ने लॉन्च किया 'वॉच'
गूगल की स्वामित्व वाली यूट्यूब को टक्कर देने के लिए फेसबुक ने वॉच लॉन्च किया है। जो रचनाकारों और प्रकाशकों के लिए नए डिजाइन या वीडियो प्लेटफॉर्म है। सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक ने पिछले साल अमेरिका में वीडियो टैब लॉन्च किया था, जो फेसबुक पर वीडियो को खोजने में मदद करता है। यह जानकारी समाचार चैनल जी न्यूज में प्रकाशित की गई है।
पसंदीदा शो देख सकते हैं फेसबुक में
न्यूज पोर्टल के अनुसार फेसबुक के उत्पाद निदेशक डेनियल डैनकर ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा है कि अब आपके लिए अपने पसंदीदा शो को देखना और भी आसान हो गया है। हमने फेसबुक पर शो देखने के लिए एक नया मंच वॉच प्रस्तुत किया है। वॉच मोबाइल, डेस्कटॉप , लैपटॉप के साथ हमारे टीवी एप्स पर भी उपलब्ध होगा।
लाइव और रिकॉर्डिंग को भी देख सकते हैं 'वॉच' में
फेसबुक 'वॉच' में कई शो के एपिसोड प्रसारित होंगे। साथ ही लाइव शो के अलावा रिकार्ड की गई सामग्री का प्रसारण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आप अपने शो की ताजा कडि़यां देखना न भूलें, वॉच के साथ वॉचलिस्ट भी तैयार किया जाएगा।
अलग-अलग कैटेगरी में बंटे होंगे शो
यूजर्स वॉचलिस्ट में शो एड कर सकते हैं। जैसे आप NETFLIX और अमेजन प्राइम विडीयोज में करते हैं। फेसबुक ने अपने शो को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा है। जैसे मोस्ट टॉक्ड अबॉउट, व्हॉट्स मेकिंग पीपुल लाइफ लाफ आदि। उपलब्ध कराए जाने वाले शो में नैस डेली, गेब्बी बर्नस्टीन और किचन लिटिल प्रमुख हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
