देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को चालू वित्त वर्ष की 30 जून को समाप्त पहली तिमाही में 3,105.35 करोड; रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। अपने अनुषंगी बैंकों तथा भारतीय महिला बैंक के विलय के बाद यह एसबीआई का पहला तिमाही नतीजा है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक ने 867.32 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
हालांकि, एकल आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत घटा है क्योंकि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल- जून अवधि में बैंक का डूबा कर्ज बढ़ा है। एसबीआई ने कहा है कि अनुषंगियों के विलय की वजह से उसके पहली तिमाही के नतीजों की पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही से तुलना नहीं की जा सकती।
शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा है कि उसकी एकीकृत आय अप्रैल-जून तिमाही में 70,776.56 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक की कुल आय 69,414.82 करोड़ रुपये रही थी।
इस दौरान बैंक का एकल आधार पर गैर-निष्पादित राशि बढ़कर 9.97 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इससे पहले जून 2016 में यह अनुपात 6.94 प्रतिशत पर था। बैंक का शुद्ध एनपीए 5.97 प्रतिशत रहा। पिछले साल इसी अवधि में यह 4.05 प्रतिशत पर था। एनपीए के लिये बैंक का एकल आधार पर प्रावधान दोगुना होकर 12,125.26 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी अवधि में यह 6,339.56 करोड़ रुपये था। एकीकृत आधार पर एनपीए के समक्ष प्रावधान जून में समाप्त तिमाही के अंत में 12,227.60 करोड़ रुपये हो गया जो कि पिछले साल इसी अवधि में 11,353.57 करोड़ रुपये था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications