केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को लोकसभा को सूचित किया कि सरकार ने कॉरपोरेट ऋण का एक रुपया भी माफ नहीं किया है। वित्तमंत्री का बयान ऐसे वक्त आया जब भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को लेकर लगातार केंद्र को विपक्ष घेर रहा था।

वित्तमंत्री जेटली ने लोकसभा में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्न के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा था कि सरकार ने करीब 59,000 करोड़ रुपये का कॉरपोरेट कर्ज माफ कर दिया है। जेटली ने कहा, "सरकार ने कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा लिए गए कर्ज का एक रुपया भी माफ नहीं किया है। आपको यह बार-बार दोहराने से पहले तथ्यों की जांच कर लेनी चाहिए।"
उन्होंने कहा, "बैंकों का इतना सारा फंसा हुआ कर्ज (गैर निष्पादित परिसंपत्तियां) क्यों है? क्योंकि सरकारी बैंकों द्वारा ये कर्ज साल 2014 से पहले दिए गए थे, निजी बैंकों की तुलना में सरकारी बैंकों का कर्ज ज्यादा फंसा हुआ है।"
मंत्री ने कहा एनपीए की समस्या इसलिए बढ़ी, क्योंकि 'प्रतिकूल आर्थिक परिस्थितियां' पैदा हो गईं और कर्ज पर ब्याज बढ़ता चला गया। जेटली ने कहा कि कृषि क्षेत्र में 2.92 लाख करोड़ रुपये का निवेश फसल बीमा, सड़क और आवास परियोजनाओं और अन्य परियोजनाओं के रूप में किया गया, ताकि अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिले।
अपने लिखित जवाब में वित्तमंत्री जेटली ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक के फंसे हुए कर्ज की रकम 31 मार्च तक कुल फंसे हुए कर्ज का 3.72 फीसदी थी। उन्होंने कहा कि सरकारी बैंकों का कुल फंसा हुआ कर्ज 31 मार्च तक 6.41 लाख करोड़ रुपये है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications