सरकार ने शुक्रवार को बताया कि 178,000 शेल (मुखौटा) कंपनियों का पंजीकरण रद्द किया गया है और कुछ ऐसी कंपनियों के बारे में सेबी को सूचना दी गई है। लोकसभा में आर के सिंह, बैजयंत पांडा और शशि थरूर के प्रश्नों के उत्तर में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सदन को आश्वस्त किया कि हाल के दिनों में मुखौटा कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और आगे भी कार्रवाई चलेगी।
सिर्फ पैसे घुमाने का करती हैं काम
जेटली ने कहा कि शेल कंपनी जैसी कोई चीज कंपनी अधिनियम में परिभाषित नहीं की गई है, लेकिन इस तरह की कंपनियां वो होती हैं जो कोई व्यवसाय नहीं करती और सिर्फ पैसे घुमाने का माध्यम होती हैं।
आयकर कानून के जरिए होती है कार्रवाई
उन्होंने कहा कि इस तरह की कंपनियों के मामलों से सिर्फ कंपनी कानून से नहीं निपटा जाता, बल्कि बेनामी कानून और आयकर कानून के जरिए कार्रवाई होती है। मंत्री ने बताया कि सरकार ने 178,000 ऐसी कंपनियों का पंजीकरण रद्द किया है और कुछ ऐसी कंपनियों के बारे में सेबी को सूचना दी गई है जिस वजह से बाजार में थोड़ा उथल-पुथल है।
कंपनी पंजीकरण के नियमों को बनाना होगा सख्त
कुछ सदस्यों की ओर से कंपनी पंजीकरण के नियमों को सख्त बनाने की मांग पर जेटली ने कहा कि कंपनी अधिनियम के दुरुपयोग पर भी अंकुश लगाना होगा और इसके साथ ही व्यवसाय सुगम बनाना होगा।
बायोमैट्रिक व्यवस्था पर भी किया जाएगा विचार
दोनों के बीच संतुलन बनाना पड़ेगा। बैजयंत पांडा की ओर से कंपनियों के पंजीकरण में बायोमैट्रिक व्यवस्था जोड़े जाने का सुझाव दिए जाने पर जेटली ने कहा कि यह एक अच्छा सुझाव है और इस पर विचार किया जा सकता है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications