आधार कार्ड लगभग हर काम के लिए आवश्यक हो गया है। कुछ काम बचे थे थे जिनमें अभी तक आधार का कोई काम नहीं था वहां पर भी आधार जरुरी होगा।
आधार कार्ड लगभग हर काम के लिए आवश्यक हो गया है। कुछ काम बचे थे थे जिनमें अभी तक आधार का कोई काम नहीं था वहां पर भी आधार जरुरी होगा। इकोनॉमिक्स टाइम की रिर्पोट के अनुसार जल्द ही शेयर और म्यूचुअल फंड यूनिट्स को खरीदने के लिए भी आधार कार्ड का होना अनिवार्य होगा।
कालेधन को निकालने में होगी आसानी
सरकार और सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) आधार कार्ड को फाइनेंशियल मार्केट ट्रांजेक्शन से लिंक करने की योजना बना रहे हैं। उनका मानना है कि इससे शेयर बाजार के जरिए काले धन को सफेद बनाने की कार्यविधि को रोकने में मदद मिलेगी।
टैक्स चोरी रोकने में पर्याप्त नहीं पैन
सरकार का मानना है कि टैक्स चोरी को रोकने के लिए आधार पर्याप्त नहीं है। इसलिए सरकार अब अधार कार्ड का सहारा लेना चाहती है। अभी ब्रोकरों या म्यूचुअल फंड कंपनियों को आधार नंबर नहीं बताना होता है और निवेशकों की पहचान पैन कार्ड के जरिए होती है। सेबी के बड़े अधिकारियों ने कुछ मार्केट इंटरमीडियरी को इस बारे में अनौपचारिक के तौर पर जानकारी दी गई है। उन्हें बताया गया है कि फाइनेंशियल मार्केट ट्रांजेक्शन के लिए आधार नंबर को अनिवार्य बनाया जा सकता है।
नहीं आयी है कोई ऑफिसियल जानकारी
अभी तक सरकार की ओर से शेयर और म्यूचुअल फंड के लिए आधार जरुरी है ऐसी कोई जानकारी नहीं आयी है। यह भी नहीं पता है कि क्या आधार पैन की जगह ले पाएगा? इसके पहले सरकार आधार को पैन, बैंक अकाउंट और मोबाइल फोन से लिंक करने की बात कह चुकी है। बैंक अकाउंट रखने वालों को इस साल 31 दिसंबर तक आधार डिटेल्स अपने बैंक को देनी होगी।
KYC चेक करने के लिए उपयोग किया जाता है आधार का
ऑनलाइन म्यूचुअल फंड ट्रांजेक्शन के लिए आधार का इस्तेमाल नो योर क्लाइंट (KYC) चेक के लिए किया जा सकता है। आधार से ऑनलाइन केवायएसी करने वाले इनवेस्टर्स को म्यूचुअल फंड के पास जाकर फॉर्म जमा करने की जरुरत नहीं पड़ती और ना ही उन्हें सिग्नेचर मिलने के लिए वहां जाना पड़ता है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications