फोर्ब्स ने 100 इनोवेटिव कंपनियों की लिस्ट जारी कर दिया है। इस लिस्ट में 3 भारतीय कंपनियां भी शामिल हैं। जिसमें हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स और भारती एयरटेल भी शामिल हैं।
फोर्ब्स ने 100 इनोवेटिव कंपनियों की लिस्ट जारी कर दिया है। इस लिस्ट में 3 भारतीय कंपनियां भी शामिल हैं। जिसमें हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स और भारती एयरटेल भी शामिल हैं। तो वहीं इस सूची में सेल्सफोर्स डॉट काम ने टेसला मोटर्स को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है।
इस साल हुआ है सुधार
दुनियाभर की टॉप 100 इनोवेटिव कंपनियों की इस सूची में हिंदुस्तान यूनिलीवर एचयूएल एवं एशियन पेंट्स इस बार क्रमश: सातवें और आठवें स्थान पर हैं। पिछले साल 31वें और 18वें स्थान पर थीं। वहीं भारती एयरटेल पहली बार इसमें शामिल हुई और 78वें स्थान पर रही।
पिछले साल ये कंपनियां थीं शामिल
पिछले साल की इस सूची में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज टीसीएस, सन फार्मा एवं लार्सन एंड टूब्रो भी शामिल थी। लेकिन इस साल वे इस सूची में स्थान बना पाने में विफल रहीं। इसके कारण फोर्ब्स की इस सूची में भारतीय कंपनियों की संख्या घटकर 5 से 3 रह गई हैं।
ये है इनोवेटिव कंपनियों का मापदंड
दुनिया की सर्वाधिक इनोवेटिव कंपनियां उन्हें माना जाता है जिसके बारे में निवेशकों को उम्मीद होती है कि वे अभी और भविष्य में इनोवेटिव बनी रहेंगी। इसके अलावा सूची में शामिल होने के लिए कंपनियों को सात साल का सार्वजनिक वित्तीय आंकड़ा एवं 10 अरब डॉलर बाजार पूंजीकरण की जरुरत होती है।
क्या कहती है फोर्ब्स
फोर्ब्स के अकॉर्डिंग इनोवेटिव कंपनियों में केवल उन उद्योगों को शामिल किया जाता है जिनका शोध एवं विकास में किए गए निवेश को मापा नहीं जा सकता है। इसलिए बैंक एवं अन्य वित्तीय सेवा प्रदाता इस सूची में शामिल नहीं होती। इसी प्रकार उुर्जा और खनन कंपनियों को भी शामिल नहीं किया जाता है।
ये हैं दुनिया की टॉप 10 इनोवेटिव कंपनियां
- सेल्सफोर्स
- टेस्ला
- अमेजन
- संघाई रास
- नेटफिल्क्स
- इनसाइट
- हिंदुस्तान लीवर
- एशियन पेंट
- नावेर
- रिजेनेरोन फार्मास्युटिकल्स
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications