सेंसेक्स 216 और निफ्टी 70 अंको की गिरावट के साथ बंद

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 216.35 अंकों की गिरावट के साथ 31,797.84 पर और निफ्टी 70.50 अंकों की गिरावट के साथ 9,908.05 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 88.05 अंकों की गिरावट के साथ 31,926.14 पर खुला और 216.35 अंकों या 0.68 % गिरावट के साथ 31,797.84 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31,967.28 के ऊपरी स्तर और 31,731.91 के निचले स्तर को छुआ।

Sensex slips below 32,000-mark on weak global cues

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 256.48 अंकों की गिरावट के साथ 15,156.67 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 298.64 अंकों की गिरावट के साथ 15,605.40 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 17.40 अंकों की गिरावट के साथ 9,961.15 पर खुला और 70.50 अंकों या 0.71 % की गिरावट के साथ 9,908.05 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 9,969.80 के ऊपरी और 9,893.05 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से सभी में गिरावट रही। इसमें स्वास्थ्य सेवाएं (3.73 %), औद्योगिक (2.06 %) ऑटो (1.68 %),आधारभूत सामग्री (1.31 %) और वित्त (1.12 %) प्रमुख रहे।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+