स्मार्टफोन की 43 फीसदी हिस्सेदारी के साथ भारतीय हैंडसेट बाजार में साल 2016 में कुल 35 करोड़ मोबाइल फोन की बिक्री हुई। एक संयुक्त अध्ययन में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। तमाम समाचार पोर्टल और न्यूज एजेंसियों ने इस खबर को प्रमुखता से स्थान दिया है। खबरों के मुताबिक, एसोचैम-केपीएमजी के अध्ययन के मुताबिक साल 2015 में मोबाइल फोन बाजार का राजस्व 1,11,000 करोड़ रुपए था, जो साल 2016 में बढ़कर 1,35,000 करोड़ रुपए हो गया।

'विकास में वृद्धि और कारोबार में आसानी' शीर्षक अध्ययन में कहा गया, "दूरसंचार सेवाओं की बढ़ी हुई कनेक्टिविटी के साथ मिलकर हैंडसेट बाजार की मजबूत वृद्धि खुदरा, विनिर्माण, आईटी, ई-कॉमर्स जैसे विभिन्न उद्योगों के विकास में महत्वपूर्ण रही है।"
इस अध्ययन में कहा गया है कि भारतीय हैंडसेट निर्यात 2008 से 2012 तक बढ़कर 12,000 करोड़ रुपए तक पहुंच गया, लेकिन बाद के दो वर्षों में लगभग 30 फीसदी की गिरावट आई थी। इसमें कहा गया कि हैंडसेट विनिर्माण उद्योग में गिरावट सरकार के लिए चिंता का प्रमुख विषय है।
अध्ययन ने बताया गया कि उद्योग को पुनर्जीवित करने के लिए देश में हैंडसेट विनिर्माण को बढ़ावा देने की जरूरत है।
इसमें कहा गया है, "2014 में स्थापित किए गए FTTF यानि कि फास्ट ट्रैक टास्क फोर्स में भारत में साल 2020 तक 50 करोड़ हैंडसेट के निर्माण और 12 करोड़ हैंडसेट के निर्यात का लक्ष्य रखा गया है।"
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
