सेबी और शेयर बाजारों ने आइडिया सेल्यूलर और वोडाफोन इंडिया के बीच 23 अरब डॉलर के विलय सौदे को सशर्त मंजूरी दे दी है।
सेबी और शेयर बाजारों ने आइडिया सेल्यूलर और वोडाफोन इंडिया के बीच 23 अरब डॉलर के विलय सौदे को सशर्त मंजूरी दे दी है। यह सौदा नियामक द्वारा जारी जांच तथा सार्वजनिक शेयरों तथा नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की मंजूरी पर निर्भर है। इस सौदे की घोषणा मार्च में की गयी थी ओर हाल ही में प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने इसकी मंजूरी दी।
एनसीएलटी की मंजूरी
वोडाफोन मोबाइल सर्विसेज, वोडाफोन इंडिया तथा आइडिया सेल्यूलर तथा उनके संबंधित शेयरधारकों एवं कर्जदाताओं के बीच विलय को लेकर तैयार मसौदे और व्यवस्था पर अपने अनापत्ति प्रमाणपत्रों में बीएसई और एनएसई ने कहा कि कंपनियों को नियामक द्वारा निर्धारित सभी शर्तों को एनसीएलटी से मंजूरी लेते समय उसके समक्ष रखने की जरूरत होगी।
सेबी के नियमन के अनुसार गैर-अनापत्ति प्रमाणपत्र से कंपनियां एनसीएलटी के समक्ष मसौदा योजना जमा कर सकती है।
आरोपों की हो रही है जांच
मसौदा योजना पर अपनी विस्तृत टिप्पणी में सेबी ने कहा कि उसे शिकायत मिली है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आइडिया सेल्यूलर के एक प्रवर्तक ने विलय योजना के मसौदे की घोषणा से पहले कंपनी के 0.23 प्रतिशत शेयरों की खरीद की। इस प्रकार की खरीद प्रतिभूति कानून का उल्लंघन है। नियामक के अनुसार, इस आरोप की सेबी जांच कर रहा है। सेबी को अधिग्रहण नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर भी शिकायत मिली है।
सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी आएगी अस्तित्व में
आइडिया ने स्वैच्छिक रूप से हलफनामा देकर कहा है कि वह जारी जांच के संदर्भ में सेबी के निर्देशों का अनुपालन करेगी। उल्लेखनीय है कि मार्च में वोडाफोन इंडिया तथा आइडिया सेल्यूलर ने दोनों कंपनियों के विलय की घोषणा की। इस विलय से देश की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी अस्तित्व में आएगी जिसका मूल्य 23 अरब डॉलर से अधिक होगा तथा बाजार हिस्सेदारी 35 प्रतिशत होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
