देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 259.48 अंकों की गिरावट के साथ 32,014.19 पर और निफ्टी 78.85 अंकों की गिरावट के साथ 9,978.55 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 67.38 अंकों की तेजी के साथ 32,341.05 पर खुला और 259.48 अंकों या 0.80 % गिरावट के साथ 32,014.19 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 32,354.77 के ऊपरी स्तर और 31,915.20 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 187.12 अंकों की गिरावट के साथ 15,413.15 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 209.12 अंकों की गिरावट के साथ 15,900.09 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 10.95 अंकों की तेजी के साथ 10,068.35 पर खुला और 78.85 अंकों या 0.78 % की गिरावट के साथ 9,978.55 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 10,083.80 के ऊपरी और 9,947.00 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के 19 सेक्टरों में से दो -धातु (1.63 %) और आधारभूत सामग्री (0.27 %)- में तेजी रही।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे -रियल्टी (4.53 %), तेल और गैस (2.16 %), बिजली (1.88 %), ऊर्जा (1.80 %) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.50 %)।
More From GoodReturns

GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?

Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!

Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?



Click it and Unblock the Notifications