डोकलाम सेक्टर में चीन के साथ चल रहे विवाद के बीच अब देश में चीनी सामान के विरोध में आवाज उठनी शुरु हो गयी है, इस कड़ी में अब राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन चीनी सामानों के विरोध में देशव्यापी आंदोलन शुरू करने जा रहा है और इसके तहत 9 अगस्त को इस देशव्यापी कार्यक्रम का आयोजन नागपुर में किया जा रहा है। इस मौके पर प्रसिद्ध विचारक गोविंदाचार्य उपस्थित रहेंगे। तमाम समाचार पोर्टल और न्यूज एजेंसियों के जरिए इस खबर प्रकाशित किया गया है।

खबरों के मुताबिक राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन ने इस बात पर गोविंदाचार्य ने बयान दिया कि , "चीनी माल घटिया है और भारतीय राष्ट्रीय भावना के विपरीत हैं, इसलिए चीनी माल का बहिष्कार करना है, जिससे स्वावलंबन और स्वाभिमान दोनों पुष्ट होंगे। उसके लिए विचारात्मक, संगठनात्मक, आंदोलनात्मक ब्यूह रचना राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन कर रहा है। इसमें सभी लोग आगे आएं। हिस्सा लें और अपने विचार रखें। जिसका शंखनाथ नागपुर से हो रहा है।"
आंदोलन के संयोजक पवन श्रीवास्तव ने कहा, "जिस प्रकार से रक्षाबंधन के मौके पर चीनी राखी का बहिष्कार बहनों ने किया है, ऐसे ही अब इसे आंदोलन का रूप देना है। यह आंदोलन देशव्यापी होग, जिसमें आम आदमी अब चीनी सामानों की होली जलाएंगे। इसकी शुरुआत नागपुर से की जा रही है।"
आपको बता दें कि भारत और चीन के बीच डोकलाम सेक्टर में पिछले 2 महीने से अधिक वक्त से भी भारत और चीन की सेना आमने सामने खड़ी हैं। चीन की तरफ से लगातार भारत को धमकी दी जा रही है। चीन लगातार भारत को डोकलाम को पीछे धकेलना चाह रहे हैं वहीं भारत अपने स्टैंड पर अडिग खड़ा है और वह भारत भूटान की सीमा में चीन को घुसने से रोक रहा है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
