हाल ही में सरकार ने संसद में ये बयान दिया था कि रसोई गैस की कीमतें हर महीने 4 रुपए बढ़ेंगी। वहीं अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्पष्ट किया है कि गरीब तबके के लोगों के लिए सब्सिडी जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया है कि रसोई गैस और केरोसिन ऑयल (मिट्टी के तेल) पर सब्सिडी जारी रहेगी और इसे खत्म करने की कोई योजना नहीं बनाई जा रही है।

गौरतलब है कि सरकार ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अगले साल मार्च तक हर महीने चार रुपये बढ़ाई जाएगी। इसका मकसद मार्च, 2018 तक घरेलू सिलेंडरों पर मिलने वाली सब्सिडी को खत्म करना है। इस हिसाब से अगले साल मार्च तक सिलेंडर की कीमत 32 रुपये बढ़ जाएगी। अभी हर कनेक्शन पर साल भर में 12 सिलेंडर सब्सिडी रेट पर मिलते हैं।
सोमवार को धर्मेंद्र प्रधान ने अगरतला में कहा कि पूर्वोत्तर में एलपीजी के संकट से निपटने के लिए चटगांव से त्रिपुरा तक प्राकृतिक गैस के परिवहन को पाइपलाइन बिछाने के लिए उनके मंत्रालय ने बांग्लादेश सरकार से बात की है। प्रधान ने कहा, हम पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी से बांग्लादेश के पार्वतीपुर में डीजल की ढुलाई के लिए पाइपलाइन बिछा रहे हैं। असम में नुमालीगढ़ रिफाइनरी से सिलिगुड़ी तक डीजल के परिवहन के लिए पाइपलाइन हैं। इसके बदले में हमने चटगांव से त्रिपुरा तक गैस पाइपलाइन का प्रस्ताव दिया है, हम इस मामले को राजनयिक स्तर पर आगे बढ़ा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यदि बांग्लादेश सरकार इस पाइपलाइन को मंजूरी देती है, तो इसे भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रेलवे लाइन के पास बिछाया जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications