चीन के व्यापार की वृद्धि जुलाई में कमजोर हुई है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और वैश्विक मांग की वृद्धि के लिए यह एक नकारात्मक संकेत हैं।
चीन के व्यापार की वृद्धि जुलाई में कमजोर हुई है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और वैश्विक मांग की वृद्धि के लिए यह एक नकारात्मक संकेत हैं। आज जारी सीमाशुल्क आंकड़ों के अनुसार चीन का निर्यात पिछले साल की तुलना में इस साल जुलाई में 7.2% की दर से बढ़कर 193.6 अरब डॉलर रहा है।
जून और जुलाई में आया बदलाव
जबकि जून में इसकी वृद्धि दर 11.3% थी। इसी प्रकार जुलाई में चीन का आयात 11% बढ़कर 146.9 अरब अमेरिकी डॉलर रहा है। जबकि जून में यह भी 17.2% था।
मिल गई है चेतावनी
आकलन कर्ताओं ने चेतावनी दी है कि इस साल चीन की आर्थिक वृद्धि ठंडी रहेगी क्योंकि विदेशी वस्तुओं की मांग में कमी के साथ ऋण मांग में वृद्धि को धीमा करने के लिए बैंक पर नियंत्रण लगाए गए हैं।
विदेशी वस्तुओं की मांग में कमी की वजह से
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को इस साल आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.6% रहने की उम्मीद है जबकि पिछले साल यह 6.7% थी। कोष का इसके 2018 में 6.2% से कम रहने का अनुमान है।
पिछली छमाही में ठीक थी स्थिति
हालांकि वर्ष 2017 की पहली छमाही में चीन की निर्यात वृद्धि बहुत मजबूत रही जो चीनी नेतृत्व के लिए एक सकारात्मक संकेत है क्योंकि वह व्यापार से संबंधित उद्योगों में छंटनियों को रोकना चाहता है। जुलाई में चीन का वैश्विक व्यापार अधिशेष पिछले साल के मुकाबले 10.7% घटकर 46.7 अरब डॉलर रहा है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
