जिस उम्र में एक सामान्य युवा नौकरी की भाग-दौड़ और अपने करियर को लेकर चिंतित रहता है उसी उम्र में दुनिया भर के कुछ चुनिंदा युवा अपने टैलेंट के बलबूते अरबों की दौलत के मालिक हो जाते हैं। उनके पास ऐसी कोई चीज नहीं होती है जो उपलब्ध ना हो। ये समाज के उस वर्ग में आते हैं जिन्हें सेलिब्रेटी कहा जाता है। आइए जानते हैं दुनिया के उन चुनिंदा सेलिब्रेटीज के बारे में जिनकी उम्र 20-25 साल के बीच है और वो इस वक्त अरबों की संपत्ति के मालिक हैं।
जस्टिन बिबर
लोकप्रिय गायक जस्टिन बीबर सेलिब्रिटीज़ में सबसे अधिक अमीर है। उनकी कुल संपत्ति $110 मिलियन है। उनकी प्रतिभा यूट्यूब पर 5 साल पहले नज़र आई और प्रसिद्ध गायक अशर ने उनके साथ एक अनुबंध किया। तब से ही उनका संगीत का सफर शुरु हुआ।
माइली साइरस
अगले स्थान पर माइली साइरस हैं जिनकी कुल संपत्ति $120 मिलियन है। वे बिली रे की बेटी हैं जो उनकी तरह ही एक सुपर स्टार थे। गाना गाने के अलावा अब वे एक्टिंग भी करती हैं। उन्होंने "द लास्ट सॉंग" से एक्टिंग में पदार्पण किया है।
टेलर लौट्नेर
"ट्वि-लाईट" स्टार टेलर लौट्नेर ने द ट्वि-लाईट सीरियल रिलीज़ होने के बाद $24,000,000 कमाए थे जिसमें लौट्नेर ने जैकब का रोल (भूमिका) की थी। इसी सीरीज ने उन्हें पैसा और शोहरत दोनों दिलाए।
निक जोन्स
जोन्स की कुल संपत्ति $18 मिलियन है। उन्होंने संगीत और टी.वी. शोज़ के द्वारा यह संपत्ति कमाई है। पहले वे एक सोलो सिंगर थे और बाद में सिंगर्स का बैंड बनाने के लिए वे लड़कों के एक समूह के साथ जुड़ गए। वे गाना लिखने वाले लेखक और एक्टर (अभिनेता) भी हैं।
डकोटा फैनिंग
उन्होंने बीस से अधिक फिल्मों में काम किया है और उनकी कुल संपत्ति $16 मिलियन है। उन्हें पहले "वॉर ऑफ़ द वर्ल्डस" में टॉम क्रूज़ के साथ स्क्रीन किया गया परन्तु उन्होंने बाद में "माय नेम इज सैम" में सीन पेन के साथ काम किया।
एनुगस टी. जोन्स
इनकी कुल संपत्ति $15 मिलियन है। ये प्रसिद्ध कॉमेडी सीरियल "टू एंड अ हाफ मैन" में हाफ के नाम से जाने जाते हैं। वे जेक की भूमिका में हैं जो इस सीरीज़ में एक बच्चा है।
जेड स्मिथ
स्मिथ की कुल संपत्ति $8 मिलियन है और वे एक्टिंग, रैपिंग, सॉन्ग राइटिंग और डांसिंग के लिए जाने जाते हैं। अविश्वसनीय रूप से प्रतिभावान इस बच्चे ने स्मिथ द्वारा प्रोड्यूस सिटकॉम में काम करना प्रारंभ किया। उसने ब्लॉकबस्टर फिल्म "द परस्यूट ऑफ़ हैप्पीनेस" में विल स्मिथ के साथ काम किया था।
सेलेना गोम्ज़
सेलेना गोम्ज़ एक फेमस गायिका, डांसर और अभिनेत्री हैं। वे फैशन और टी.वी. के क्षेत्र में भी काम कर रही हैं। उनकी कुल संपत्ति $5.5 मिलियन है। वे यूएन के साथ कई प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही हैं तथा वे यूनिसेफ गुडविल एम्बेसडर भी हैं।
विलो स्मिथ
विलो स्मिथ की कुल संपत्ति $4 मिलियन है। वे एक गायिका और अभिनेत्री हैं। वे विल स्मिथ की पुत्री हैं जो स्वयं एक गायक और अभिनेता हैं। उन्होंने अपने पिता के साथ "आई एम लीजेंड" नामक फिल्म में काम किया है।
एले फैनिंग
एले फैनिंग की कुल संपत्ति $2 मिलियन है। उनकी आय का स्त्रोत फिल्म और टी.वी. है। जब वे केवल चार साल की थी तब "आय एम सिम" नामक फिल्म के द्वारा उन्होंने हॉलीवुड में पदार्पण किया। अब उनके पास कई पुरस्कार हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications