युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने बैंकिंग क्षेत्र में सुधार समेत अन्य मुद्दों के विरोध में 22 अगस्त को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। समाचार चैनल जी न्यूज के हिंदी वेब पोर्टल में प्रकाशित खबर के अनुसार, यूनियन के एक शीर्ष नेता ने सोमवार को यह जानकारी दी। पोर्टल ने आगे लिखा है कि, ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन (एआईबीईए) के महासचिव सी. एच. वेंकटचलम ने बताया कि, "हमने हड़ताल का नोटिस दिया है, हड़ताल 22 अगस्त को होगी, जिसमें समूचा बैंकिंग क्षेत्र शामिल होगा।"
बैंक हड़ताल
उन्होंने कहा कि इस हड़ताल का नोटिस कुछ दिन पहले ही दे दिया गया था। यूएफबीयू समेत बैंकिंग क्षेत्र के नौ यूनियनों ने इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) से अनुरोध किया है कि वेतन संशोधन समेत अन्य मुद्दों का जल्दी समाधान किया जाए। आगे पढ़ें हड़ताल के दौरान कैसे निपटाएं बैंकिंग के छोटे-मोटे काम।
इंटरनेट बैंकिग/फोन बैंकिंग
अगर आपको किसी तरह का लेन-देन करना है तो आप ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। बैंक बंद होने की दशा में भी आपका ट्रांजेक्शन होगा। इसी तरह मोबाइल बैंकिंग के जरिए भुगतान कर सकते हैं या पैसे भेज सकते हैं। आप कैशलेश के माध्यम से खरीददारी कर सकते हैं।
ATM से ATM में ट्रांसफर करें पैसे
अगर आपके पास इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा नहीं है तब भी आप बिना बैंक जाए बैंकिंग से जुड़े कुछ जरूरी काम निपटा सकते हैं। मसलन आपको अगर पैसा ट्रांसफर करना है तो आप नजदीकी ATM में जाकर ATM के जरिए ही पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी ये है कि जिस बैंक में आपका खाता हो आप उसी बैंक के ATM में जाएं और जिस खाते में रकम ट्रांसफर करनी है वह खाता भी उसी बैंक का होना चाहिए। उदाहरण के तौर पर आपका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है और जिसके खाते में आपको पैसा ट्रांसफर करना है उस व्यक्ति का खाता भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है, तो आपको स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ATM में जाकर पैसा ट्रांसफर करना होगा।
कैसे ट्रांसफर करें पैसे
ATM में जाकर आप स्वाइप करने के बाद ट्रांसफर के विकल्प पर बटन दबाएं, फिर आपको आपका पिन एटीएम में डालना होगा इसके बाद तीन से चार विकल्प दिखेंगे जिसमें से एक विकल्प होगा ATM TO ATM ट्रांसफर। आपको ये विकल्प चुनना होगा फिर जिस व्यक्ति के खाते में पैसा ट्रांसफर करना है उस व्यक्ति के एटीएम कार्ड का नंबर टाइप करना होगा, इसके बाद कन्फर्मेंशन के लिए दोबारा एटीएम नंबर टाइप करना होगा। इसके बाद आपको ट्रांसफर करने वाली रकम टाइप करनी होगी। फिर आपसे एकाउंट टाइप के बारे में पूछा जाएगा, अकाउंट टाइप सलेक्ट करने के बाद ट्रांसफर प्रोसेस शुरू हो जाएगा। स्क्रीन पर आपको ट्रांजेक्शन पूरा होने का एक मैसेज दिखेगा।
मोबाइल वॉलेट के जरिए करें भुगतान या भेजें पैसे
इन सब के अलावा आप मोबाइल वॉलेट के जरिए भी पैसे भेज सकते हैं। अगर आपके पास आपके पास पेटीएम, भीम एप, पेयू मनी, फोन पे एप आदि हैं तो आप इन मोबाइल वॉलेट के जरिए पैसे भेज सकते हैं। मोबाइल वॉलेट के जरिए पैसे भेजना बेहद आसान है और इससे आप तुरंत भुगतान भी कर सकते हैं।
भीम एप के जरिए भेज सकते हैं पैसे
अगर आपको किसी को आपात स्थिति में पैसे भेजने हैं तो आप भीम एप की मदद से पैसे भेज सकते हैं। इसमें आप सीध खाते में पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। भीम एप से एक बार में 10 हजार रुपए ही भेजे जा सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications